पाकिस्तान बुरहान वानी की मौत के बाद बौखलाया हुआ है. क्योंकि सर्जिकल स्ट्राइक कोतो वो मान ही नहीं रहा है. वहां आतंक परोस रहे लोग उसे हीरो नजर आते हैं. और अगरइंडियन आर्मी कोई एक्शन लेती है, तो पाकिस्तान को वो आर्मी का ज़ुल्म नजर आता है.पाकिस्तान को कश्मीर में दहशतगर्द नजर नहीं आते, मासूम नजर आते हैं. हो-हल्ला मचानेलग जाता है. और जब पाकिस्तान में दहशतगर्द सरेआम लोगों को मार देते हैं. बम ब्लास्टहोते हैं. तो वो हमलावर पाकिस्तान को अनजान लोग नजर आते हैं, लेकिन इन हमलों मेंखास कम्युनिटी को निशाना बनाया जाता है, तब उसे जुल्म नजर नहीं आता. ये बात हम हीनहीं कह रहे हैं, बल्कि पाकिस्तानी खुद अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं.मंगलवार को ही दहशतगर्दों ने चार शिया औरतों को मार दिया. पाकिस्तान में क्वेटा केहजारा में औरतें बस से उतर रही थीं. दहशतगर्द आए और अंधाधुंध गोलियां चला दीं. वोभी इसलिए क्योंकि वो शिया थीं. मगर ख़ामोशी है. कोई हो-हल्ला नहीं. बस नजर आ रहा हैतो कश्मीर. बलूचिस्तान में तो हालात बहुत ही नाजुक हैं. पाकिस्तान में कम तादाद मेंमौजूद बिरादरियों को निशाना बनाया जा रहा है. 15 सालों में एक हजार 400 से ज्यादाऐसे हमले हो चुके हैं.सोशल मीडिया पर इन औरतों के बारे में लिखा गया तो पाकिस्तान में पनप रहे दहशतगर्दको खूब गरियाया गया. कहा गया कि पाकिस्तान में आए दिन बम धमाके होते हैं. शियाओं,कदियानियों को निशाना बनाया जाता है. उन्हें ये तो दिखाई नहीं देता, लेकिन कश्मीरमें इंडियन आर्मी क्या कर रही है, ये पता रहता है.ज़ालान अमजद खान की नसीहत का स्क्रीन शॉटज़ालान अमजद खान ने लिखा, अगर कश्मीर में इंडियन फौजी चार औरतें शहीद कर देते तोपूरे पाकिस्तान में शोर मचा होता. क्वेटा में रियासती सरपरस्ती में पलने वालेदेवबंदी, दहशतगर्दों ने चार शिया औरतों को शहीद कर दिया मगर ख़ामोशी है.'ज़ालान अमजद का ये सवाल फेसबुक पर वायरल हो गया. लोगों ने अपनी भड़ास निकाली. सुरस्पीन पख्तून ने लिखा कि क्वेटा, कुचलख सब तालिबान से भरा पड़ा है. वहां तालिबान कीट्रेनिंग होती है. उनकी महीने की तनख्वाह होती है.अपनी आंखें खोलो भाइयों और बहनों.बाकी कमेंट खुद पढ़ लो.अगर पाकिस्तान को कश्मीर में आतंकवादी मासूम नजर आते हैं तो फिर बलूचिस्तान के लिएऐसी हेडिंग लगाने पर पाबंदी लगा देनी चाहिए. जो वहां की मीडिया बलूचिस्तान के बदतरहालात के लिए लगाती है.بلوچستان: مختلف کارروائیوں میں 5 ’شدت پسند‘ ہلاک (बलूचिस्तान: मुख्तलिफकार्रवाइयों में 5 शिद्दत पसंद हलाक, यानी 5 दहशतगर्दों को मार गिराया)بلوچستان میں دہشت گردی کا بڑا منصوبہ ناکام (बलूचिस्तान में दहशतगर्दी का बड़ामंसूबा नाकाम )کوہلو میں ایف سی کی کارروائی، 12 ’شدت پسند‘ ہلاک (कोहलू में एफसी की कार्रवाई, 12शिद्दत पसंद हलाक)उर्दू दूसरी तरफ से देखें या पढ़ें और हिंदी अपनी ही वाली साइड से.