लखनऊ में कुछ लड़कों ने एक तांत्रिक के कहने पर अपने दोस्त को फांसी लगा कर मारडाला. बीते दिसंबर लखनऊ के रानिपारा इलाके में एक डेड बॉडी मिली थी. मरने वाले लड़केका नाम अनुज उर्फ़ राजा बाबू था. इसके बाद राजा के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफहत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस पिछले 4 महीनों से हत्यारों को खोजने में लगीहुई थी. जो अब फाइनली मिल गए हैं. सर्वेश, तेज प्रताप, मनीष और पप्पू नाम के चारलड़के तांत्रिक वेद प्रकाश से मिलते रहते थे. तांत्रिक ने लड़कों से कहा था कि किसीरस्सी से अगर किसी की जान ले ली जाए, तो उस रस्सी में शक्तियां आ जाती हैं. अगरचारों लड़के उसे ऐसी रस्सी ला कर दे दें तो वो उसे 5-10 लाख में बिकवा देगा. तोअंधविश्वास और लालच के चलते चारों ने अपने दोस्त राजा का खून कर दिया. मर्डर करनेके पहले चारों लड़के राजा को बाइक पर बैठा कर अपने साथ ले गए. फिर उसको खूब दारूपिलाई. जब उसे नशा हो गया, उसके हाथ पैर बांध दिए. और फिर प्लास्टिक की सफ़ेद रस्सीबना कर उसे फांसी पर चढ़ा दिया. और जब राजा मर गया तो रस्सी को लेकर तांत्रिक के पासपहुंच गए. पुलिस ने चारों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है और तांत्रिक की खोज चल रहीहै.