The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • four friends funny singing Din Shagna Da viral

कोई बना दुल्हन तो किसी ने बजाए बर्तन, 'दिन शगना दा' पर 4 दोस्तों की जुगलबंदी लोटपोट कर देगी!

लोगों की हंसी नहीं रुक रही

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 13 फ़रवरी 2023, 05:27 PM IST)
Boys Viral Song
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

बैचलर लाइफ वाला फेज किसी भी इंसान के जीवन के सबसे मजेदार चरणों में से एक होता है, ऐसा अधिकतर लोगों का मानना है. इससे गुजरने वाला हर शख्स जानता है कि इस दौर में रूम पर बने खाने को छोड़कर सब कुछ अच्छा होता है. दोस्त, मौज-मस्ती सब कुछ. दोस्तों के साथ मस्ती की तो बात ही अलग है. इसी बैचलर लाइफ से जुड़े कई मजेदार वीडियोज (Social Media Viral Videos) सामने आते रहते हैं. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था जिसमें एक लड़का अपने दोस्तों के सामने दाल में तड़का लगा रहा था कि अचानक वो पतीले में ही आग लगा देता है. अगर आपने वो वीडियो नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं.

अब ऐसा ही एक और मजेदार वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें कुछ दोस्तों ने मिलकर दिन 'दिन शगना दा' गाने का ऐसा वर्जन निकाला कि देखकर हर किसी की हंसी छूट गई. चार दोस्तों ने मिलकर ऐसा गाना गाया कि वीडियो वायरल हो गया. एक दोस्त प्लेट और चम्मच को बजा रहा है. दूसरा गिटार बजा रहा है. तीसरा गाना गा रहा है और चौथा बीच में दुल्हन के रूप में बैठा है. चारों दोस्तों की ये जुगलबंदी लोगों को काफी पसंद आ रही है. पहले आप भी देखिए ये वीडियो...

3 जनवरी को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को 33 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही इसे करीब 4 लाख लोगों ने लाइक किया है. वीडियो के कॉमेंट में लोगों ने दोस्तों की मस्ती की तारीफ की है. इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. कह रहे हैं कि देश से बाहर नहीं जाना चाहिए ये टैलेंट.' किसी ने लिखा कि गाने वाले लड़के की आवाज अच्छी है.' एक ने लिखा कि घरवाले सोचते हैं कि बेटा हॉस्टल में पढ़ाई करता है. बेटा यहां मस्त गाने पर वीडियो बना रहा है. कुल मिलाकर लोगों को तो वीडियो पर मौज आ रही है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: रेपो रेट से बढ़ेगी लोन की EMI, महंगाई से त्रस्त लोग अडानी और सरकार पर भड़के

Advertisement

Advertisement

()