The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Four family members found murdered in Palam area of Delhi

बेटा नशामुक्ति केंद्र से लौटा, मां, बाप, बहन और दादी को बेरहमी से मार डाला!

दिल्ली के पालम इलाके का मामला है.

Advertisement
Delhi Palam 4 family members murder
सांकेतिक तस्वीरें
pic
सुरभि गुप्ता
23 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2022, 10:56 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

देश की राजधानी दिल्ली में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है. घर में माता-पिता, बहन और दादी की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घर में ही चारों मृतकों की लाश मिली. इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि इस हत्याकांड का आरोप घर के ही बेटे पर लगा है.

हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

आजतक के हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक मामला दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके का है. यहां एक घर में परिवार के चार सदस्यों की खून से लथपथ लाश मिली है. पुलिस ने बताया कि 22 नवंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे पालम थाने में एक कॉल आई थी. पुलिस को बताया गया था कि ऊपर के फ्लोर से चिल्लाने की आवाज़ आ रही है. 

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब घर में चार लोग मृत पाए गए. घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसके मुताबिक बहन की लाश कमरे में पड़ी थी. दादी बेड पर मृत पड़ी मिलीं. वहीं माता और पिता का शव बाथरूम में मिला. पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम केशव है, जिसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है.

घर के बेटे ने की मां-बाप, बहन और दादी की हत्या!

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी केशव ने अपने माता-पिता, बहन और दादी की किसी धारदार हथियार से हत्या की. हत्या के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उसे नीचे के फ्लोर से फोन करने वाले शख्स और उसके रिश्तेदारों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. मृतकों के नाम दिनेश कुमार, मां दर्शन सैनी, बहन उर्वशी सैनी और दादी दिवानो देवी है. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के पास जॉब नहीं थी. इसी को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ था. ये भी पता चला है कि हत्या का आरोपी केशव नशे का आदी है. और कुछ ही दिनों पहले आरोपी नशामुक्ति केंद्र से लौटकर घर आया था. 

वीडियो- जिस घर में श्रद्धा का कत्ल हुआ, वहां रहने वालों ने आफताब के बारे में क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()