पीट बर्न्स. अंग्रेजी सिंगर और सॉन्ग राइटर. 'डेड और अलाइव' पॉप बैंड के फाउंडर.इंग्लैंड के लिवरपूल के रहने वाले थे. 23 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई. दिल का दौरापड़ने से. वो 57 साल के थे. इतनी उम्र में बर्न्स ने अपने चेहरे की 300 बार सर्जरीकराई. अगल-अलग रूप बदले. बर्न्स का बैंड लोगों की नजर में 1980 में आया. जब बैंड कासुपर-डुपर हिट गाना 'यू स्पिन मी राउंड' आया. पीट वर्न्स इंग्लैड के बेबिंग्टन मेंपैदा हुए. 5 अगस्त 1959 को. मम्मी जर्मनी से थी और पप्पा यहूदी थे और सैनिक भी.मम्मी-पापा मिले वेनिस में. वो भी सैनिकों की चाय पार्टी में. मम्मी एक नंबर कीदारूबाज थी. कई बार सुसाइड अटेंप्ट कर चुकी थी. पर फिर भी पीट के लिए वो दुनिया कीबेस्ट मदर थीं. मात्र 14 की उम्र में पीट का स्कूली करियर खत्म हो गया. स्कूल केहेडमास्टर के सामने पेशी हुई. पता उनके आईब्रोज नहीं थे, बाल भी लाल कर रख था और एककान में झुमके भी लटका रखे थे. जो कि स्कूल के नियमों के खिलाफ था. स्कूल से कल्टीके बाद वो एक दुकान में काम करने लगे. यही पर पीन ने अपना पहला बैंड बनाया था,'मिस्ट्री गर्ल्स' के नाम से. पीट का जेंडर को लेकर जो एप्रोच रहा था, उससे वो बहुतचर्चा में रहे. उन्हें अक्सर औरतों के कपड़ों में देखा गया. एक दफा उन्होंने कहाथा, 'हर कोई किसी न किसी जाल में फंसा है. मुझे जेंडर से कोई फर्क नहीं पड़ता.कपड़े से किसी के जेंडर में फर्क करना सही नहीं है. मैं औरतों के कपड़े पहनकर उनकेजैसा होने की कोशिश नहीं कर रहा. मैं जिंदगी बहुत ही फ्रीडम से जिया हूं.' पीट पहलीदफा शादी के बंधन में 1978 में बंधे. उनकी बीवी लीनी हेयर ड्रेसर थी. 28 साल दोनोंसाथ रहे और 2006 में अलग हो गए. पीट ने फिर अपने पार्टनर माइकल सिमप्सन से शादी करली. कैमरा, टीवी और मीडिया को बुलाकर सबके सामने. पीट को कॉस्मेटिक सर्जरी का बहुतक्रेज था. चेहरे की 300 बार सर्जरी करवा चुके थे. नाक की सर्जरी में लगभग-लगभग उनकीजान ही चली गई थी. हर सर्जरी के बाद एक नए लुक मे दिखते थे पीट. एक बार उन्होंनेखुद कहा था, 'खुद का चेहरा बदलना नया सोफा खरीदने के बराबर है. प्लास्टिक सर्जरीमेरे लिए बुद्धिमानी का काम है न कि दिखावे का.' होठ की सर्जरी के कारण पीट कादिवालिया निकल गया था. क्योंकि सर्जरी ठीक से नहीं हो पाई थी. और होंठ फूल कर मोगरीहो गया था. उसे सही करने के लिए इन्होंने 18 महीनों तक पैसे दिए. उस दौरान वो इटलीमें थे. वैसे तो पीट का पॉप बैंड ऑसम था पर अकेले गाने पर उन्हें उतना भाव नहींमिला जितना मिलना चाहिए था. इनका लास्ट सोलो 'नेवर मैरी ऐन आयकॉन' साल 2010 में आयाथा.