The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Former US President Jimmy Carter passes away

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Jimmy Carter का निधन

Jimmy Carter 100 साल तक जीने वाले अमेरिका के इकलौते राष्ट्रपति थे. प्रेसिडेंट बनने से पहले वो अमेरिकन नेवी में थे.

Advertisement
pic
30 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 09:28 AM IST)
us news former president jimmy carter passes away known for black hawk down
जिमी कार्टर का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया (फोटो- The White House/White House Historica)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर (Jimmy Carter Passes Away) का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया. जिमी कार्टर सबसे लंबी उम्र तक जीने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति थे. 2015 में उन्होंने खुद ही अपने ब्रेन कैंसर की जानकारी साझा की थी. पूर्व राष्ट्रपति फरवरी 2023 से ही स्वास्थ्य कारणों की वजह से अपने जॉर्जिया स्थित घर में ही डॉक्टर्स की निगरानी में थे. रविवार 29 दिसंबर को उनके द्वारा चलाए जाने वाले एक नॉन-प्रॉफिट संस्थान ने उनके निधन की जानकारी दी.

जिमी कार्टर को साल 2002 में नोबल शांति पुरस्कार भी दिया गया था. वैश्विक शांति के लिए उनके प्रयासों, लोकतंत्र के प्रति उनके कामों के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. जिमी कार्टर एक बहुत ही सामान्य बैकग्राउंड से आते थे. इसी वजह से देश में उनकी लोकप्रियता भी थी. पीच राज्य का गवर्नर बनने से पहले वो प्लेंस, जॉर्जिया के अपने खेतों में मूंगफली की खेती करते थे. इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी नौसेना में भी सेवाएं दीं.

1977 से 1981 तक उनके कार्यकाल में उपलब्धियों के साथ-साथ आलोचना भी उनके हिस्से आई. जिमी कार्टर को इजरायल और इजिप्ट के बीच मध्यस्थता कराने के लिए याद किया जाता है. इस मध्यस्थता को कैंप डेविड अकॉर्ड्स (Camp David Accords 1978) कहा जाता है. शुरुआत के 2 साल बेहतर बीतने के बाद 1979-80 में जो हुआ, उसे उनके कार्यकाल का सबसे बड़ा धब्बा माना जाता है. इस घटना को Iran Hostage Crisis कहा जाता है. 4 नवंबर 1979 से 20 जनवरी 1981 तक ईरान में 52 अमेरिकी डिप्लोमैट्स को बंधक बनाकर रखा गया. अपहरण करने वाले कॉलेज के स्टूडेंट्स थे जो ईरान की इस्लामिक क्रांति से प्रभावित थे. 444 दिनों तक चलने वाले इस होस्टेज क्राइसिस को जिमी कार्टर की छवि को खासा धक्का लगाया था. 

इसके अलावा उन्हें तेल के क्राइसिस को भी ठीक ढंग से हैंडल न करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा. 1980 में हुए चुनावों में कार्टर फिर से खड़े हुए, पर उन्हें रिपब्लिकन कैंडिडेट और भूतपूर्व एक्टर रॉनल्ड रीगन के आगे हार का सामना करना पड़ा. पर कार्टर एक ऐसे राष्ट्रपति थे जो प्रेजिडेंसी के बाद भी सक्रिय रहे. 1982 में उन्होंने कार्टर सेंटर की स्थापना की. वैश्विक कूटनीति को ध्यान में रख कर उन्होंने इस सेंटर को बनाया था.

बीते कुछ सालों से जिमी कार्टर स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे. 2015 में ब्रेन कैंसर सामने आने के बाद से वो रेडिएशन थेरेपी पर थे. उनके निधन पर अमेरिका समेत कई देशों के नेताओं ने शोक प्रकट किया. इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने उन्हें मानवीयता का एक सिंबल बताया, साथ ही कैंप डेविड अकॉर्ड्स में उनकी भूमिका के लिए उन्हें याद किया. इसके अलावा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्लू बुश, बराक ओबामा और डॉनल्ड ट्रम्प ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका और दुनिया ने एक जबरदस्त लीडर को खो दिया. अप्रैल 2021 में जो बाइडन, जिमी कार्टर से मिलने उनके घर भी गए थे. 

वीडियो: South Korea Plane Crash: पॉयलट से समझिए वो सब, जो इस हादसे के लिए जानना जरूरी!

Advertisement

Advertisement

()