टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का निधन
साइरस मिस्त्री चार और लोगों के साथ पालघर की ओर जा रहे थे. तभी ये हादसा हो गया.

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन (Cyrus Mistry Death) हो गया. साइरस मिस्त्री चार और लोगों के साथ कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. तभी महाराष्ट्र के पालघर के पास कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में साइरस मिस्त्री और एक अन्य की मौत की पुष्टि हुई है. घटना में घायल दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है.
हादसे को लेकर स्थानीय पुलिस ने इंडिया टुडे को बताया कि जब साइरस मिस्त्री की कार पालघर के पास पहुंची, तभी सूर्या नदी पर बने पुल पर हादसा हो गया. ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से जा टकराई. हादसे के समय कार में साइरस मिस्त्री के साथ जहांगीर दिनशॉ पंडोल, अनाहिता पंडोल और डेरियस पंडोल मौजूद थे. घटना में साइरस मिस्त्री और दिनशॉ पंडोल की मौत हो गई. वहीं दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.
Cyrus Mistry Death Reactionsसाइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,
साइरस मिस्त्री के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा,
NCP सांसद सुप्रिया सूले ने भी साइरस मिस्त्री के निधन पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने घटना पर शोक जताया. थरूर ने ट्वीट किया,
54 साल के साइरस मिस्त्री भारतीय मूल के एक सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के बेटे थे. साइरस मिस्त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ था. उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी. साइरस ने परिवार के पलोनजी ग्रुप में 1991 में काम करना शुरू किया था. इसी साल 27 जून को उनके पिता पालोनजी मिस्त्री का भी निधन हो गया था.
वीडियो- NCLAT ने रतन टाटा का फैसला पलटा, साइरस मिस्त्री बहुत खुश होंगे!

.webp?width=60)

