9 साल पहले बाल बाल बचे थे भारत के प्रधानमंत्री
खबर फैलने नहीं दी गई. बड़ा प्लेन हादसा टला था.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
एयर इंडिया वन प्लेन धोखा दे दिहिस था. 11 नवंबर 2007 को तब के प्रधानमंत्री रूस की यात्रा पर थे. मॉस्को में लैंडिंग करनी थी. लेकिन लैंडिंग से ठीक पहले लैंडिंग गियर ने नीचे आने में आनाकानी की.
पूरा मामला ये था. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 'फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर' से ये जानकारी मिली है. ये सब उड़ानों का लेखा जोखा रखता है. तो हुआ ये कि बोईंग 747 मॉस्को में उतरने वाला था. लैंडिंग का टाइम आया. तो उसमें पहिए नीचे नहीं हुए. काहे कि लीवर काम नहीं कर रहा था. काकपिट में लाइट जल गई लाल वाली. सायरन बजा. एयरपोर्ट में अफसरों को पता चल गया था कि कुछ गड़बड़ है. लेकिन एकदम लास्ट मूमेंट पर वो काम कर गया और लैंडिंग हो गई.
ये गड़बड़ VVIP फ्लाइट में कैसे हुई? इसकी पड़ताल की गई. काबिल पायलटों से पूछा गया. सबकी अलग अलग थ्योरी. एक ने ये कहा कि पहिए नीचे जल्दी चले जाते हैं तो प्लेन शोर से भर जाता है. तो वो शोर अवॉइड करने के लिए पायलट ने ऐसा किया होगा. लेकिन खास बात ये है कि अब तक इससे जुड़ी कोई खबर कहीं लीक नहीं होने दी गई.

