The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Former Lok Sabha Speaker P A Sangma passes away

नहीं रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा

संगमा मशहूर थे अपनी क्यूट हिंदी के लिए. प्रणब मुखर्जी के खिलाफ राष्ट्रपति का चुनाव भी लड़े थे.

Advertisement
Img The Lallantop
पीए संगमा
pic
विकास टिनटिन
4 मार्च 2016 (Updated: 4 मार्च 2016, 08:17 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा का शुक्रवार को निधन हो गया. संगमा की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. पीएम संगमा 9 बार  सांसद रहे थे. 1996-98 तक लोकसभा के स्पीकर रहने वाले संगमा आदिवासियों के हित की बात करते. इसके अलावा संगमा 1998-2000 lk मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे थे. लोकसभा में संगमा को श्रद्धांजलि दी गई. https://twitter.com/ANI_news/status/705625240336904192 https://twitter.com/PTI_News/status/705629114716131328   पीएम संगमा के पार्थिव शरीर को राम मनोहर लोहिया अस्पताल से मौलाना आजाद रोड पर स्थित उनके घर ले जाया जाएगा. संगमा की मौत की वजह से 8 मार्च तक लोकसभा को स्थगित कर दिया गया है. https://twitter.com/ANI_news/status/705628151674568705 संगमा लंबे वक्त तक कांग्रेस से जुड़े रहे. साल 2013 में संगमा मने नेशनल पीपुल्स पार्टी बनाई. 2012 में प्रेसिडेंट चुनाव में पीए संगमा की सीधी टक्कर प्रणब मुखर्जी से थी. उस चुनाव में प्रणब मुखर्जी को 7 लाख से ज्यादा वोट मिले थे. जबकि संगमा को 3 लाख 15 हजार वोट मिले. चुनाव में संगमा मुखर्जी से हार गए थे. पीए संगमा की बेटी अगाथा संगमा 15वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनी थीं.

Advertisement

Advertisement

()