अखिलेश यादव ने डॉक्टर से कहा- तुम RSS-BJP के हो सकते हो, इसलिए चुप रहो
कन्नौज बस हादसे में घायल मरीजों से मिलने अस्पताल गए थे, अब वीडियो वायरल हो रहा है.

यूपी के कन्नौज में 10 जनवरी की रात एक बस में आग लग गई थी. बस में उस 46 लोग सवार थे. ट्रक से टक्कर होने के बाद इस हादसे में करीब 20 लोगों की जान चली गई थी. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इन्हीं घायलों से मिलने के लिए सपा नेता और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे थे. वहां उन्होंने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर से वॉर्ड से ही जाने के लिए कह दिया. इसी वाकये का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में अखिलेश यादव कह रहे हैं-
तुम सरकारी आदमी हो, हम जानते हैं क्या होती है सरकार. तुम तो बोलो ही नहीं. तुम्हें नहीं बोलना चाहिए. तुम सरकार का पक्ष नहीं ले सकते. तुम बहुत छोटे कर्मचारी हो. तुम RSS के हो सकते हो, BJP के हो सकते हो, लेकिन तुम मुझे ये नहीं समझा सकते कि ये क्या कह रहे हैं. दूर हो जाओ, भाग जाओ, भाग जाओ बाहर.
दरअसल, अखिलेश यादव अस्पताल में घायलों के परिजनों से बात कर रहे थे. वहां लोग घायलों और मरे हुए लोगों की संख्या के बारे में बता रहे थे. किसी ने बोल दिया कि 80 लोग थे बस में और 50 तो कम-से-कम मरे होंगे. साथ ही कहा कि उन्हें मुआवजा भी नहीं मिला है. इसी पर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर आकर लोगों को समझाने लगे. इसी बात पर अखिलेश यादव भड़क गए. साथ ही मरीजों ने बोला कि उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है.#WATCH Former CM Akhilesh Yadav who went to meet injured of Kannauj accident, at a hospital in Chhibramau asks Emergency Medical Officer to leave the room as he speaks about compensation amount been given to the injured,says, "Tum sarkar ka paksh nahi le sakte...bahar bhaag jao". pic.twitter.com/U3DrdHI1se
— ANI UP (@ANINewsUP) January 14, 2020
DS Mishra,Emergency Medical Officer,Chhibramau:I was present there as I was treating patients. One of the patients said he didn't get the compensation cheque,I tried to clarify that the cheque was given. At this,former CM Akhilesh ji got angry&asked me to leave the room. (13Jan) pic.twitter.com/0gkIqZxJQk — ANI UP (@ANINewsUP) January 14, 2020
उधर, न्यूज़ एजेंसी ANI ने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डीसी मिश्रा से बात की. उन्होंने बताया कि वो तो सिर्फ मरीजों को मुआवजा न मिलने की बात को सुधार रहे थे. उनके मुताबिक, वो वहां खड़े थे और जब मरीजों ने कहा कि उन्हें मुआवजा नहीं मिला है, तो वो बस ये कह रहे थे कि चेक मिल गया है. इसी पर अखिलेश यादव ने उन्हें वहां से जाने के लिए बोल दिया.
वीडियो देखें : केजरीवाल की बात समझने के लिए अमित शाह को हॉलीवुड मूवी देखनी पड़ेगी

