इंडिया के पिछले इलेक्शन कमिश्नर SY कुरैशी और नेपाल की इलेक्शन कमिश्नर इला शर्मापिछले साल एक कॉन्फ्रेंस में मिले. कॉन्फ्रेंस थी मेक्सिको में. और अब द टेलीग्राफके मुताबिक़ दोनों शादी कर रहे हैं. यानी दो देशों में चुनाव करवाने वाले लोगों नेएक दूसरे का चुनाव कर लिया है. है ना क्यूट!इलाकुरैशी 69 साल के हैं. और इला 49 की. दोनों पैसा और पॉलिटिक्स पर मेक्सिको में हुईएक कॉन्फ्रेंस में मिले थे पिछले साल सितंबर में. तबसे दोनों में इश्क हो गया. पहलेभी शादी की बात हुई थी. लेकिन परिवार वाले नहीं मान रहे थे. और किसी न किसी कारण सेदेरी होती जा रही थी.कुरैशी तलाकशुदा हैं. और इला के पिछले पति का देहांत हो चुका है. कुरैशी 71 बैच केIAS हैं. और अपनी पिछली पत्नी जर्नलिस्ट हमरा कुरैशी से तलाक ले चुके हैं. जबकि इलाने अपने पति को 15 साल पहले हुए एक माओवादी अटैक में खो दिया था.हमारा समाज विधवा औरतों की शादी को अच्छी नजर से नहीं देखता. पति और पत्नी में उम्रका फासला हो, तो भी खूब बातें बनाता है. इस समाज में, जो मानता है कि प्यार केवलयुवा लोगों के लिए है या सिर्फ एक बार होता है, उनके मुंह पर अच्छा तमाचा है ये.कुरैशी और इला खुश रहें, स्वस्थ रहे. क्योंकि प्यार और शादी किसी उम्र के मोहताजनहीं हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:70वें बर्थडे पर कबीर बेदी ने खुद को दिया गिफ्ट, चौथी बार बांधा सेहराजब मियां-बीवी राजी, तेरी क्यों सुलगी पाजी?