The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • former british pm david cameron returned to uk government as foreign secretary

यूके सरकार में पूर्व PM डेविड कैमरन की वापसी, ऋषि सुनक ने लिया बड़ा फैसला

पीएम ऋषि सुनक के फैसले के बाद पूर्व पीएम डेविड कैमरन ने ट्विटर पर लिखा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में जारी संकट के बीच मौजूदा वैश्विक चुनौतियों से निपटने में उनका अनुभव काम आएगा.

Advertisement
pic
13 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 13 नवंबर 2023, 10:40 PM IST)
UK cabinet reshuffle
UK के PM ऋषि सुनक की तारीफ में डेविड कैमरन का ट्वीट (फाइल फोटो: आजतक और X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

यूनाइटेड किंगडम (UK) के पूर्व प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमरन की फिर से सरकार में वापसी हुई है. डेविड कैमरन को ब्रिटेन का विदेश सचिव बनाया गया है. उन्होंने एक्स (X) पर बताया कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने उन्हें अपने विदेश सचिव के तौर पर काम करने के लिए कहा है और उन्होंने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया. कैमरन ने रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में जारी संकट का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक चुनौतियों से निपटने में उनका अनुभव काम आएगा.

डेविड कैमरन ने की PM सुनक की तारीफ

साल 2010 से 2016 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे डेविड कैमरन ने एक्स (X) पर पोस्ट किया,

"मैं पिछले सात सालों से सक्रिय राजनीति से बाहर था. मैं उम्मीद करता हूं कि कंजरवेटिव पार्टी के नेता के तौर पर मेरा 11 साल का अनुभव और प्रधानमंत्री के तौर पर 6 साल का अनुभव मुझे प्रधानमंत्री की मदद करने में काम आएगा."

कैमरन ने आगे लिखा कि भले ही सुनक के कुछ फैसलों पर उनकी असहमति हो सकती है, लेकिन वो एक ‘मजबूत और सक्षम प्रधानमंत्री’ हैं. डेविड कैमरन ने लिखा कि सुनक कठिन समय में अच्छा नेतृत्व दिखा रहे हैं. पूर्व ब्रिटिश पीएम ने कहा कि देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए वो PM सुनक की मदद करना चाहते हैं. 

यूके कैबिनेट में हुए बदलाव

- UK सरकार में फेरबदल सुएला ब्रेवरमैन की बर्खास्तगी के साथ शुरू हुआ. कहा जा रहा है कि गृह मंत्री रहीं सुएला को इसलिए हटाया गया क्योंकि उन्होंने फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शनों को संभालने के तरीके के लिए पुलिस की आलोचना की थी.

- सुएला ब्रेवरमैन की जगह जेम्स क्लेवरली को गृह सचिव बनाया गया है. जेम्स क्लेवरली सितंबर 2022 से विदेश सचिव के तौर पर काम कर रहे थे.

- इसके तुरंत बाद यह घोषणा की गई कि डेविड कैमरन को विदेश सचिव नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें- यूके सरकार में उथल-पुथल, PM ऋषि सुनक ने गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को हटाया

ब्रिटेन की राजनीति में इस फेरबदल को लेकर लंदन के मेयर सादिक खान ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को कैबिनेट में फेर-बदल की नहीं बल्कि अभी आम चुनाव की जरूरत है.

ऐसा कहा जा रहा है UK के PM ऋषि सुनक ने डेविड कैमरन को विदेश सचिव की जिम्मेदारी उनके अनुभव के नाते दी है. उनके समर्थकों का मानना है कि विदेश सचिव के तौर पर डेविड कैमरन की नियुक्ति से UK को मौजूदा वैश्विक माहौल से निपटने में मदद मिलेगी. डेविड कैमरन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन,  चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों जैसे दुनिया भर के नेताओं को जानते हैं और उनके साथ काम कर चुके हैं. कहा जा रहा है कि कैमरन का ये अनुभव मौजूदा हालात में UK और उसके मौजूदा पीएम के लिए मददगार होगा.

Advertisement

Advertisement

()