The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Foreign Ministry Of India responded to OIC statement over Ramnavmi Violence

'मुस्लिम समाज को टारगेट', रामनवमी हिंसा पर इस्लामिक देशों का संगठन क्या बोल गया?

भारत भड़का, कहा- ये भारत विरोधी एजेंडे का उदाहरण...

Advertisement
pic
5 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023, 12:10 PM IST)
Jai Shankar
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने बयान में कहा- भारत विरोधी एजेंडे का उदाहरण है. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के बयान की निंदा की है. OIC ने बयान जारी कर रामनवमी के दौरान देश में कुछ जगह हुई हिंसा को लेकर बयान जारी किया था. OIC ने अपने बयान में भारत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मुस्लिम समाज को टारगेट किया जा रहा है. भारत ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया-

OIC सचिवालय ने आज भारत के संबंध में जारी बयान किया है, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं. यह उनकी सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है. OIC भारत विरोधी ताकतों को लगातार बढ़ावा देकर केवल अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है.

OIC ने क्या कहा था

4 अप्रैल की दोपहर इस्लामिक सहयोग संगठन की तरफ से ये बयान जारी किया गया. OIC ने कहा-

इस्लामिक सहयोग संगठन रामनवमी के जुलूसों के दौरान भारत के कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय पर टारगेटेड हिंसा और बर्बरता पर गहरी चिंता व्यक्त करता है. 31 मार्च 2023 को बिहारशरीफ में हिंसा के दौरान चरमपंथी हिंदू भीड़ द्वारा मदरसा और उसके पुस्तकालय को जलाया गया.

इस्लामोफोबिया फैलाने और भारत के मुस्लिम समाज के लोगों की टारगेट की OIC सचिवालय कड़ी निंदा करता है. ओआईसी जनरल सेक्रेटेरिएट भारतीय अधिकारियों से इस तरह के कृत्यों के लिए उकसाने वालों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और देश में मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा, अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान करता है.

रामनवमी पर भारत में क्या हुआ था?

रामनवमी के दौरान बिहार और बंगाल में कुछ जगहों पर हिंसा हुई. बिहार में नालंदा के बिहार शरीफ और सासाराम में रामनवमी के जुलूस में हिंसा भड़की. दो दिन तक हिंसा की घटनाएं सामने आती रहीं. बिहार में एक शख्स की मौत जबकि कई लोग घायल हुए. बंगाल में भी कुछ ऐसी ही स्थिति थी. हुगली, हावड़ा, डालखोला में हिंसक घटनाएं हुईं. बंगाल में भी एक शख्स की मौत हुई. इसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में भी कुछ जगहों पर रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा, आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आईं.

 

वीडियो: बिहार के सासाराम में लल्लनटॉप को रामनवमी की हिंसा में पिटे शख्स ने आंखों देखी बताई

Advertisement

Advertisement

()