'न्यूज चुन्नलों' और आतंकियों को जंग की बात करने दीजिए. सरहद पर जो हो रहा है,इससे आप और हम यकीनन परेशान हैं. लेकिन इन सबके बीच कुछ खबरें सीना चौड़ा करने कामौका देती हैं. सर्जिकल स्ट्राइक की बात नहीं कर रहे. 'हम इंडियन हैं. अतिथि देवोभव:' वाला सीने के चौड़े करने वाली बात. जंग पर जब सीजफायर उल्लंघन रोज हो रहा है.आतंकी हमले भी हो ही रहे हैं. इन सबके बीच अपने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एकदिल खुश करने वाला काम कर दिखाया है. बात कुछ यूं है कि 24 सितंबर को चंडीगढ़ मेंग्लोबल यूथ पीस फेस्टिवल था. इस फेस्टिवल में पाकिस्तान से एक डेलिगेशन आया था. इसडेलिगेशन में 19 लड़कियां भी थीं. इन लोगों के पाकिस्तान लौटने की डेट थी, 4अक्टूबर. पर इस बीच वो हुआ, जिसकी उम्मीद तो नहीं थी पर वो जब हुआ तो सारे इंडियंसचहक गए. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक. इसके बाद दोनोंमुल्कों के बीच अब तक माहौल खराब है. इस खराब माहौल से जो ये डेलिगेशन आया था, वोघबरा आया. इस डेलिगेशन के पाकिस्तान में बैठे घरवाले और ज्यादा डर गए. वक्त परवापसी हो पाएगी या नहीं. कहीं कोई खतरा तो नहीं, जैसे सवाल मन में आने लगे. इंडियामें जब कोई विदेशी घबराता है तब आती हैं अपनी विदेश मंत्री. सुंदर से माथे पर गोलबड़ी बिंदी लगाने वाली सुषमा स्वराज. इस ग्रुप आगाज-ए-दोस्ती फोरम की हेड आलिया ने1 अक्टूबर को विदेश मंत्रालय से इस बारे में बात की. सुषमा स्वराज दुश्मनी भूलकरफौरन एक्टिव हुईं. उनने सारे इंतजाम किए. बोलीं- लोड न लीजिए, हम हैं न. सुषमा सेमिले भरोसे से इस पाकिस्तानी ग्रुप की लड़कियां खुश हो गईं. आलियी ने 2 अक्टूबर कोट्वीट कर कहा, 'सुषमा स्वराज जी से बात की. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि पाकिस्तानीडेलीगेशन वक्त से पाकिस्तान लौटेगा.' आलिया के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सुषमास्वराज ने बहुत खूबसूरत बात कही. सुषमा स्वराज ने कहा,'आलिया मैं आपको लेकर फिक्रमंद थी. क्योंकि बेटियां तो सबकी सांझी होती हैं.'जब हर कोई लड़ाई की बात कर रहा है. ऐसे में सुषमा स्वराज को इस बात के लिए खूब साराथैंक्यू. गुलज़ार दद्दा इन्ही सब बातों की वजह से तो कह गए हैं. 'लकीरें हैं तोरहने दो, किसी ने गुस्से में आकर खींच दी होंगी.'--------------------------------------------------------------------------------हमने पाकिस्तानी तनवीर को सुरक्षित लौटाया, वो चंदू को लौटाएंगे?