अरे, जोकोविच की ये 'फीमेल कंपैनियन' तो दीपिका जैसी दिखती है!
कौन ये है काले बालों वाली लड़की जो टॉप टेनिस खिलाड़ी के साथ दिखी?
Advertisement

फोटो - thelallantop
टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और हमारी दीपिका पादुकोण को लॉस एंजलीस में साथ में डिनर करते देखा गया. लेकिन खबर ये नहीं है. दोनों अपने अपने एरिया के स्टार हैं, कुछ भी करें, कहीं भी जाएं. खबर ये है कि इस बात को फॉरेन मीडिया ने कैसे लिखा.
डेली मेल ने बात को इस तरह बताया जैसे नोवाक और दीपिका डिनर डेट पर गए हों. नोवाक की शादी और बीते वैलेंटाइन्स डे की तस्वीर लगाई. जैसी दोनों में कोई अफेयर हो. खैर.
इस खबर के मुताबिक जोकोविच एक 'फीमेल कंपैनियन' के साथ थे. ये फीमेल कंपैनियन एक 'लेगी ब्रुनेट' (leggy brunette) यानी एक लंबी टांगो और काले बालों वाली लड़की के साथ थे.
जोकोविच मुस्कुरा रहे थे. लेकिन लंबी टांगों और काले बालों वाली लड़की नजरें झुका कर चल रही थी. इस लड़की ने घुटनों तक लंबाई वाली 'फ़्लर्टी फ्रॉक' पहनी थी. आज तक हमें पता नहीं था कि कपड़े भी फ्लर्टी हो सकते हैं. खैर, डेली मेल को लगता है दीपिका बड़ी अच्छी दिख रही थीं.
कोई हमारे यहां आ कर देखे, इन लंबी टांगों में कितने दिल टंगे सूख रहे हैं. लोग जान लुटाए पड़े हैं दीपिका पर. रणवीर सिंह की सुबह शाम गालियां देकर खून जलाते हैं. और एक आप हैं. नाम ही नहीं पता. छी.
मीनव्हाइल, ट्विटर पर लोगों ने मजे ले लिए.
https://twitter.com/RajaSen/status/707797630512975872
https://twitter.com/UditaJ/status/707789510428459009
https://twitter.com/ranjona/status/707800185062203392

.webp?width=60)

