पुल बनकर तैयार था, मुख्य अतिथि ने फीता काटा, काटते ही 2 सेकंड में पुल गिर गया!
ओह माय गॉड!

एक पुल का उद्घाटन होना था. उद्घाटन की तैयारी हुई, समारोह के लिए लोग जुटे. उद्घाटन के लिए पुल पर बकायदा फीता लगाया गया और उसे काटने के लिए गेस्ट बुलाए गए. लेकिन गेस्ट के फीता काटते ही वो पुल ढह गया. उद्घाटन के साथ ही फुटब्रिज के ढहने का ये मामला डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Democratic Republic of the Congo) का है.
कांगो की राजधानी में पुल ढहने का मामलान्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये फुटब्रिज कांगो की राजधानी किन्शासा (Kinshasa) के मोंट-नाफुला (Mont Ngafula) में बना था. मोंट नाफुला किन्शासा के लुकुंगा जिले की एक नगर पालिका है. सोमवार, 5 सितंबर को यहां बने एक फुटब्रिज का उद्घाटन समारोह था. इस मौके पर लोग जश्न मनाने के लिए जुटे थे. लेकिन जिस पुल के उद्घाटन की खुशी मनाई जानी थी, वो पुल ही ढह गया.
फीता काटते ही गिर गया पुल, वीडियो वायरलफुटब्रिज रिबन काटते ही ढह गया था, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. रिबन काटते ही फुटब्रिज के ढहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस घटना का वीडियो ट्वीट किया है.
किसी के हताहत होने की खबर नहींवीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक आयोजक ने रिबन काटा, पुल का बीच वाला हिस्सा ढह गया. पुल पर बने दोनों रेलिंग टूट गए. किसी तरह रिबन काटने वाली महिला को गिरने से बचाया गया. वहीं पुल पर मौजूद कई लोग संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े. पुल ढह जाने के बाद लोगों को वहां से उठाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
वीडियो- गुजरात: करजन नदी पर दो साल पहले 13 करोड़ में पुल बना, बारिश में 30 फुट धंस गया!

.webp?width=60)

