यूरोप पुलिस की लंका लगी पड़ी है. श्रीलंका की वजह से नहीं. अमेरिका की वजह से.वहां की एक कंपनी है, 'आइडल कन्सील' (Ideal Conceal). हथियार बनाने वाली इस कंपनीने एक बड़ा जबर इन्वेंशन किया है. इसने 9mm डबल-बैरल गन बनाई है, जो दिखने में एकदमआईफोन जैसी है. मतलब आपने चाहे गांजा मारा हो, दारू पी हो या कोई नशा न किया हो, हरअवस्था में ये आपको आईफोन ही दिखाई देगी.अब पंगा ये है कि अगले हफ्ते से ये अमेरिका में बिकने लगेगी और अलर्ट के मुताबिकस्मगलिंग के जरिए यूरोपीय देशों में पहुंच जाएगी. अब दिखती आईफोन जैसी है, तो पहलीनजर में तो किसी को शक भी नहीं होगा. लोगों को लगेगा कि बंदे के हाथ में फोन है,लेकिन एक बटन दबाते ही वो जानलेवा हथियार बन जाएगी.बिकने से पहले ही 'आईफोन गन' को 12 हजार बार ऑर्डर किया जा चुका है. यूरोप पिछले कईमहीनों से आतंकवाद, बॉर्डर के झगड़े और अंदर के अपराधियों से जूझ रहा है. ऐसे मेंये बंदूक उन तक पहुंच गई, तो बहुत कुछ बुरा हो सकता है. यूरोप लंबे समय तक आतंक सेबचा रहा है, लेकिन बीते कुछ सालों में वो इसका बड़ा शिकार रहा है. बेल्जियम पुलिसको पहले ही हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है. वो रिस्क नहीं ले सकता.नए प्रॉडक्ट की तस्वीरों के साथ अमेरिकी सीनेटर चार्ल्स शमरइस गन की कीमत 330 पाउंड्स रखी गई है. यानी आईफोन 7 से लगभग आधी कीमत में आपकोआईफोन की शक्ल वाली गन मिल जाएगी. इसे बनाने वाली कंपनी ने इसकी तारीफ करते हुए कहाहै, 'स्मार्टफोन हर जगह हैं, तो आपकी नई गन आसानी से माहौल में घुल-मिल जाएगी.लॉक्ड पोजीशन में कोई इसे पहचान ही नहीं पाएगा, क्योंकि ये बिल्कुल आईफोन जैसीलगेगी और लोग इसे नजरअंदाज कर देंगे.'अच्छा एक और इंट्रेस्टिंग बात. पिछले साल जुलाई में एक बंदा इंग्लैंड के एसेक्स मेंस्टैंस्टेड एयरपोर्ट से ट्रैवल करने जा रहा था. पुलिसवालों ने उसे रोक लिया. क्यों?क्योंकि उसके आईफोन का कवर बंदूक जैसा लग रहा था.