तालाब में तैर रहे मगरमच्छ को बुलाया, मुंह पकड़ा और दांत से बियर कैन खोल दी, वीडियो वायरल
Viral Video में एक व्यक्ति नाव के अंदर से एलीगेटर को अपनी तरफ़ बुलाता है. उसके हाथ में बियर की कैन है. जैसे ही एलीगेटर नाव के पास पहुंचता हैं, आदमी उसको छूता है और फिर उसका मुंह पकड़ता है. एलीगेटर अपना मुंह खोलता है. और आदमी उसके दांत से बियर के कैन को खोल लेता है.

Social Media पर एक Meme चलता है…"why women live longer than men". इसके बाद लोग वीडियोज़ शेयर करते हैं. जिसमें आदमी जान पर खेलकर स्टंट करते हैं. इस चक्कर में या तो चोट लगवा बैठते हैं या मरते-मरते बचते हैं. फिर वीडियो पर लिखा आता है, “इसलिए आदमियों से ज़्यादा औरतें जीती हैं”. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. इसमें आदमी है. नाव है. बियर है और एक एलीगेटर (एक प्रकार का मगरमच्छ) है. लेकिन इस वीडियो में बियर की कैन खोलने वाला ओपनर नहीं है. कैन को खोलने के लिए एलीगेटर के दातों का इस्तेमाल किया गया है. कैसे, वो बताते हैं.
Viral Video फ्लोरिडा का बताया जा रहा है. इसमें एक व्यक्ति नाव के अंदर लेटता है और पानी में तैर रहे एलीगेटर को अपनी तरफ़ बुलाता है. उसके हाथ में बियर की कैन है. जैसे ही एलीगेटर नाव के पास पहुंचता हैं, आदमी उसको छूता है और फिर उसका मुंह पकड़ता है. एलीगेटर अपना मुंह खोलता है. और आदमी उसके दांत से बियर के कैन को खोल लेता है. इतना करने के बाद एलीगेटर वापस चला जाता है और नाव पर खड़ा दूसरा व्यक्ति बियर पीने लगता है.
आपको यकीन नहीं होता है तो ये वीडियो देखिए. इसे शेयर करते हुए लिखा गया,
यह भी पढ़ें: "बियर फाउंटेन से लेकर फ्री बियर"- इस देश की बियर पार्टी की दुनिया में चर्चा, पूरी कहानी क्या है?
27 सेकंड के वीडियो को 30 लाख़ से भी ज़्यादा लोग देख चुके हैं. इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा,
दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, "ये तो पानी वाली छोटी छिपकली है. डरने जैसा कुछ नहीं है."
तीसरे यूजर ने लिखा, "बेचारा एलीगेटर बस एक ब्रूस्की (बियर) चाहता था लेकिन उसे सिर्फ़ कुछ बूंदें ही मिलीं."
चौथा यूजर तो फैन हो गया. उसने लिखा,
कई लोग बोल रहे हैं कि उस व्यक्ति ने बियर पीने के बाद कैन वापस पानी में फेंक दी. लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आप पूरा वीडियो देखेंगे तो आपको पता चलेगा की कैन उसके हाथ में ही था.
वीडियो: बीयर खरीद रही मुस्लिम महिला को बोला, 'गर्दन उतार दूंगा', पुलिस ने पकड़कर ये हाल कर दिया

.webp?width=60)

