The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • florida doctor donates his bone marrow to save patient life

मरीज की जान बचाने के लिए डॉक्टर ने अपना बोन मैरो डोनेट कर दिया, पोस्ट वायरल

बच्चे को बोन मैरो की सख्त जरूरत थी. डॉक्टर को फोन आया और उन्होंने बिना किसी संकोच के हां कर दिया.

Advertisement
pic
7 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:33 PM IST)
doctor bone marrow donate
लोग डॉक्टर के काम की खूब तारीफ़ कर रहे हैं. (फ़ोटो/Instagram @goodnews_movement)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक डॉक्टर का पहला काम क्या होता है? उसके पास आए मरीज़ की जान बचाना. कैसे? ईलाज से, ऑपरेशन से, दवाई से कैसे भी. ऐसे ही अमेरिका में फ़्लोरिडा के एक डॉक्टर के पास फ़ोन आया. उनको बताया गया कि उनका बोन मैरो एक बच्चे से मैच कर रहा है. बस फिर डॉक्टर ने बच्चे की जान बचाने के लिए अपना बोन मैरो डोनेट कर दिया. इंस्टाग्राम पर डॉक्टर की ये कहानी वायरल तो है ही, साथ ही लोग उनके काम की खूब तारीफ़ भी कर रहे हैं.

आगे बढ़ने से पहले ये बता देते हैं कि ये बोन मैरो क्या है. बोन मैरो हड्डियों के बीच वो जगह होती है जो लाल, पीली और सफेद रक्त कोशिकाएं बनाती है. लाल रक्त कोशिकाएं ताकत देती हैं और सफ़ेद रक्त कोशिकाएं बीमारियों से लड़ने की शक्ति देती हैं.

इंस्टाग्राम पर @goodnews_movement ने इस अमेरिकी डॉक्टर की कहानी शेयर की है. इस पेज़ पर कई लोगों की कहानियां बताई जाती हैं. ऐसे ही गुडन्यूज़ ने इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी स्पेशलिस्ट, एमडी, डॉ. अली अलसमारा की कहानी भी शेयर की. डॉ. अलसमारा @adventhealth ओकाला, फ़्लोरिडा में डॉक्टर हैं. उनके बारे में गुडन्यूज़ ने बताया कि डॉक्टर अलसमारा के पास एक फ़ोन आया. उनको बताया गया कि उनका बोन मैरो एक बच्चे से मिलता है. बच्चे को इसकी सख़्त जरूरत है. डॉक्टर ने बिना किसी संकोच के अपना बोन मैरा डोनेट कर दिया. उन्होंने कहा,

“मुझे थोड़ा दर्द हो रहा है, लेकिन खुशी है कि मैं मदद कर सका. मेरे एक दोस्त को कैंसर था, तब एक डोनर ने उसकी मदद की थी. इसी बात से मुझे भी प्रेरणा मिली. मैं दूसरों की मदद करने के लिए लोगों को डोनर बनने की उम्मीद करता हूं.”

इस पोस्ट पर लोगों ने डॉक्टर की तारीफ़ की. विराज नाम के यूजर ने लिखा, 

“यह बहुत ही दर्दनाक सर्जरी है. आप हीरो हैं.”

दूसरे यूजर ने लिखा, 

“यह बहुत सुंदर भाव है, पृथ्वी को इस तरह के और उदाहरणों की आवश्यकता है.”

तीसरी यूजर ने डॉक्टर की तारीफ़ तो की ही, साथ ही बच्चे के लिए लिखा,

“जिस बच्चे को आपने बचाया है वह आपको हमेशा याद रखेगा, यह उसके परिवार के लिए एक स्पेशल गिफ़्ट है.”

चौथे यूजर ने लिखा, 

“आपको सलाम डॉक्टर, आप एक साहसी व्यक्ति हैं. आप महान हैं. इसे ही असली इंसान होना कहते हैं. आप एक स्टारबॉय हैं. एक सुपर हीरो हैं.”

आपको डॉक्टर का ये काम कैसा लगा हमें कॉमेंट बॉक्स में बताइए. 

ये भी पढ़ें: फ़्लाइट में बच्चे को सांस नहीं आ रही थी, IAS और डॉक्टर ने मिलकर कमाल कर दिया!

Advertisement

Advertisement

()