The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Five points Virat Kohli speaks about playing in Australia during a Radio Interview ahead of India-Aus Series

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली ने एक मारक बात कही है

ऑस्ट्रेलिया के एक रेडियो स्टेशन को दिए इंटरव्यू की 5 बातें.

Advertisement
pic
2 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 2 दिसंबर 2018, 10:45 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. पहला मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में होगा. कहा जा रहा है कि कोहली की कप्तानी वाली इस टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है. क्योंकि सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम कमजोर है. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के एक रेडियो स्टेशन को इंटरव्यू दिया है. उस इंटरव्यू की ये पांच बातें पढ़िए-
स्लेजिंग पर इंडिया का कोई भी खिलाड़ी विरोधी टीम से ऑन फील्ड किसी भी तरह के टकराव या बहस की शुरुआत नहीं करेगा. पहले जो भी हुआ है वो अब नहीं होगा. अब मैं अपने बारे में ज्यादा आश्वस्त हूं इसलिए मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है. वक्त के साथ हर इंसान की सोच में ये बदलाव आता ही है. (2011-12 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली ऑस्ट्रेलियन क्राउड को मिडिल फिंगर दिखाते दिखे थे.) ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर मुझे ऐसा लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने के लिए जो एक टीम में चाहिए, वो सब इस बार हमारे पास है. पिछले चार सालों में हमारी टीम मजबूत हुई है. इसलिए इस बार यहां हमारी कोशिश एक या दो मैचों को जीतने पर खुश होने की नहीं होगी. हम हर सेशन, हर मैच जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगे और किसी भी कीर्तिमान से सतुंष्ट नहीं होंगे. Untitled design (95) ऑस्ट्रेलियाई टीम पर हो सकता है कि जो चीजें पिछली सीरीज में हुईं थी, यहां न हों. मगर ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान पर अग्रेशन के बिना नहीं खेलती है. अग्रेशन उनके खेल का हिस्सा है और वो सामने वाली टीम से भी यही करने की उम्मीद रखते हैं. ये एक कंपीटिटिव सीरीज होने वाली है इसलिए इस टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. ऑस्ट्रेलियन पिचों पर मुझे ऑस्ट्रेलिया में बैटिंग करना अच्छा लगता है. ये हर खिलाड़ी के निजी स्किल्स पर निर्भर करता है कि वो कितना कंफर्टेबल होकर यहां खेलता है. यहां की पिचों पर पेस और बाउंस का मैंने हमेशा फायदा उठाया है. गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है इसलिए अगर आप सही माइंडसेट से खेलते हैं तो यहां खूब रन बनाए जा सकते हैं. टेस्ट में कम होते दर्शकों पर ऐसा नहीं है. जब हम इंग्लैंड में खेल रहे थे तो खूब दर्शक आए. दोनों टीमें जान लगा रहीं थी. इसलिए ये जरूरी है कि दोनों टीमें जीतने के लिए खेलें. दर्शक तब नहीं आते हैं जब एक ही टीम डोमिनेट करे. फाइटबैक जरूरी है जिससे दर्शकों को गेम में मजा आए. उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के साथ ये सीरीज कंपीटिटिव रहेगी. कोहली का ये इंटरव्यू यहां सुनें-

Advertisement

Advertisement

()