आपने एक ही परिवार से दो बहनों के कम्पटीशन क्लियर करने की खबर तो सुनी होगी. ये भीसुना होगा कि मां और बेटा एक साथ परीक्षा देने पहुंचे. लेकिन अबकी बार जो हुआ वोसंयोग नहीं, चमत्कार है. बात रायगढ़ की है. यहां पर है एक मेडिकल कॉलेज - के लखीरामअग्रवाल मेमोरियल सरकारी मेडिकल कॉलेज. और इस कॉलेज में हुई है एक परीक्षा. औरचूंकि परीक्षा हुई है तो ज़ाहिर है कि रिज़ल्ट भी आया होगा. रिज़ल्ट के बारे में बतातेहैं, पहले ये जान लो कि ये परीक्षा वार्ड बॉय, नर्स और स्टॉफ नर्स के लिए आयोजित कीगई थी. इसमें छह हजार से ज्यादा आवेदक शामिल हुए थे. हां तो अब बात रिज़ल्ट की. पासहोने वालों में एक ही परिवार के चार से पांच सदस्य शामिल थे. मतलब हद्द ही हो गई -पति-पत्नी और उनके भाई-बहन. कुछ के तो जीजा साले भी उत्तीर्ण हो गए. और एक और बातबताएं जिन आवेदकों ने अच्छे नंबरों से परीक्षा पास की है उनके नाते रिश्तेदार सभीएक कमरे में और आसपास बैठकर ही पर्चा हल किए थे. यानी फैमिली फ़िल्म के बाद फैमिलीएग्जाम भी चालू हो गया है. पर इससे एक दिक्कत हो गई है - मामला उजागर होने के बादडीन इसे महज इत्तेफाक बता रहे हैं लेकिन आवेदकों ने रायगढ़ कलेक्टर शम्मी आबिदी कोशिकायत कर दी है. और उन्होंने मामले की जांच के निर्देश भी दे दिए हैं. भर्ती मेंटापर रहे रविन्द्र वैष्णव ने परीक्षा में 60 में 60 अंक हासिल किए हैं. और उनकीपत्नी शीतल वैष्णव को 54 अंक मिले हैं. ममता जायसवाल और सुषमा जायसवाल आपस मे सगीबहनें हैं. दोनों सेलेक्ट हो गई हैं. दोनों बहनों ने एक साथ आगे पीछे बैठकर परीक्षादी थी.टोटल 7-8 ऐसे परीक्षार्थी हैं जो कि एक ही परिवार के हैं.--------------------------------------------------------------------------------पढ़िए दी लल्लनटॉप के कुछ दस नंबरिया: 5 मजेदार किस्से 'करण अर्जुन' के जो आप नहींजानते होंगे 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चे भी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैं 5 बातेंबॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं पॉर्न स्टार मिया माल्कोवा के बारे में 5 आदतें जोआपके दांत पीले कर रही हैं, बहुत पीले 5 मीडिया रिपोर्टें 2017 की जिन्होंने तहलकामचा दिया-------------------------------------------------------------------------------- VIDEO देखें:सिर्री बात: पतंजलि आयुर्वेदिक गुटखा कब आएगा, स्वामी रामदेव ने बताया: