The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Five of 15 Muslims missing from Kerala had converted to Islam

अब हिंदू-ईसाई भी 'इस्लामी आतंकवाद' की ओर बढ़े

IS में कथित तौर पर शामिल हुए 5 लोग हिंदू और क्रिश्चियन थे. IS में शामिल होने के लिए बन गए मुसलमान.

Advertisement
pic
10 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 9 जुलाई 2016, 05:15 AM IST)
Img The Lallantop
symbolic image
Quick AI Highlights
Click here to view more
केरल से 15 मुस्लिम युवक गायब हो गए. एक महीने से घर वालों से कोई बातचीत नहीं कर रहा. आशंका है IS में शामिल हो गए. अब तक खबरें आती थीं 'इतने मुस्लिम IS में शामिल'. लेकिन अब IS ने दूसरे धर्मों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. केरल से गायब हुए 15 में से पांच ऐसे भी हैं, जो मुस्लिम नहीं थे. ये पांच हिंदू और क्रिस्चियन धर्म से थे. कहा जा रहा है IS में शामिल होने के लिए एक साल पहले ये पांचों मुस्लिम हो गए. केरल से जो गायब हुए हैं, उनमें पांच शादीशुदा जोड़े हैं, इनमें से दो जोड़े पहले हिंदू और क्रिस्चियन थे. निमिषा उर्फ़ फातिमा तिरुवंतपुरम की हिंदू फैमिली से है. कासरगोड जिले में डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. पिछले साल मुस्लिम बन गई. कोच्चि की मर्लिन उर्फ़ मरियम IBM में वर्किंग थी. उसने भी पिछले साल इस्लाम कुबूल कर लिया. निमिषा और मर्लिन ने ईसा और याहिया, दो भाइयों से शादी की. ईसा और याहिया पलक्कड़ के रहने वाले ईसाई थे, जो मुसलमान बन गए. इन दोनों के पिता विन्सेंट ने दोनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में निमिषा की मां बिंदू ने बताया कि पहली बार वो पिछले साल नवंबर में गायब हुई थी. तब उन्होंने गुमशुदगी की एफआईआर कराई. निमिषा और ईसा कोर्ट में पेश हुए. निमिषा ने अपना चेहरा छिपा रखा था. उसने बताया कि उसने कुछ मुजाहिदीन के कहने पर इस्लाम कुबूल कर लिया है. बिंदू बताती हैं उन्होंने उसे वापस घर लाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन फैसला ईसा के साथ रहने का आया.
शुरू में तो निमिषा ने अपनी फैमिली से कोई कांटेक्ट नहीं किया. बाद में वो अपनी फैमिली से मिली. मई के दूसरे वीक में निमिषा अपनी मां से मिली. कुछ घंटे साथ रहने के बाद वो पलक्कड़ के लिए चली गई. बाद में उसने बताया की वो श्रीलंका जा रहे हैं बिज़नेस को बढ़ाने के लिए. बिंदू ने बताया की उसने ईसा से से निमिषा को श्रीलंका ले जाने से मना किया. कहा- वो प्रेग्नेंट है इस टाइम उसे ले जाना सही नहीं होगा, लेकिन उसने अनसुना कर दिया.
मर्लिन के पिता जैकब बताते हैं उनकी बेटी मुंबई में IBM में जॉब कर रही थी. पता नहीं कैसे याहिया से मिली और उसने इस्लाम कबूल कर लिया. उसने बताया की एक धार्मिक प्रोग्राम को संबोधित करने के लिए श्रीलंका जा रहे हैं. मैंने उसे वहां जाने से रोकने की कोशिश की. हमें लगता था वो बहुत समझदार है किसी जाल में नहीं फंसेगी, लेकिन उसका ब्रेनवाश किया गया है. तीन महीने से हमें उसकी कोई खबर नही है. सोनिया उर्फ़ आयशा इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया. अपने हस्बैंड अब्दुल रशीद के साथ गायब है. रशीद भी इंजीनियर है. उनकी दो साल की बेटी है. सोनिया की फैमिली कोच्चि में रहती है. उसके पेरेंट्स बहरीन में काम करते हैं, वही सोनिया पैदा हुई. जब से वह क्रिस्चियन से मुस्लिम बनी तब से फैमिली से कोई कांटेक्ट नहीं किया. कहा जा रहा है की अब्दुल राशिद ही गायब हुए ग्रुप का सरगना है और ये जोड़े ISIS में जाने के लिए ही मुस्लिम बन गए.

Advertisement

Advertisement

()