IPL की पहचान नए, युवा और उन चेहरों को मौका देने के लिए बनी है जो दुनिया की नजरोंमें नहीं आ पाते हैं. इस सीजन हुई आईपीएल बोली में भी ऐसे नाम सामने आए हैं जिन्हेंपहले नहीं सुना था और इन्हें बड़ी डील मिली. करोड़ों में बिके इन क्रिकेटर्स केबारे में जान लीजिए- #1 जोफ्रा आर्चर, बॉलर- राजस्थान रॉयल्स (करीब 7.15 करोड़रुपए) वेस्टइंडीज के एक छोटे से देश बारबाडोस में जन्मे और इंग्लैंड में पले बढ़ेइस यंग गेंदबाज को आईपीएल में तकड़ी डील मिली है. ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैशलीग की खोज है जोफ्रा आर्चर. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आर्चर की स्पीड के चलतेउन्हें आईपीएल में हर फ्रैंचाइजी नजर थी . इस 22 साल के बॉलर की खासियत है कि वोलगातार 150 kmph की स्पीड से बॉलिंग कर सकता है. खास बात ये कि ये बॉलर आखिर केओवरों में बहुत इकनोमिकल गेंदबाजी करता है जिसकी आईपीएल में सबको जरूरत रहती है.इसलिए राजस्थान रॉयल्स ने इसकी बड़ी कीमत चुकाकर ये भी साफ कर दिया है कि वोप्लेयिंग इलेवन का भी हिस्सा रहने वाला है. #2 ईशान किशन, विकेटकीपर/बैट्समेन,मुंबई इंडियन्स (6.20 करोड़ रुपए) झारखंड टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ईशान ने इसीसीजन रणजी में दिल्ली के खिलाफ 273 रनों की पारी खेली थी जिसमें 14 छक्के शामिल थे.दिल्ली के कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ ईशान को भी उनकी विकेटकीपिंग औऱबैटिंग के कॉम्बिनेशन के लिए जाना जाता है. दोनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं औरलंबे छक्के मारने के लिए भी जाने जाते हैं. यूं तो ईशान पटना से हैं मगर खेलतेझारखंड के लिए हैं और वहां इन्हें अगला धोनी बताया जाता है. 19 साल का ये खिलाड़ी2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का कप्तान भी रह चुका है. विकेट के पीछे वही चुस्तीऔर बल्ले में वही दम जो गेंद को बाउंड्री पार कर देता है. ईशान के नाम पर सभीफ्रैंचाइजियों की नजर थी और इसी के चलते बोली इतनी ऊपर चली गई कि उनकी झोली में 6करोड़ 20 लाख आ गए. मुंबई के लिए क्रुणाल पंड्या के बाद ईशान ही सबसे मंहगे खिलाड़ीबने जिसने कोई अभी इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है. इस वक्त ये बल्लेबाज बेहतरीनफॉर्म में है. सैय्यद मुश्ताक़ अली टी-20 ट्रॉफी में ईशान ने 8 मैच खेले हैं जिसमेंउनका 145.98 का स्ट्राइक रेट रहा है. #3 डार्सी शॉर्ट, ओपनिंग बैट्समेन, राजस्थानरॉयल्स (4 करोड़ रुपए) इस सीजन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा रनबनाने वालों में डार्सी का नाम सबसे आगे है. साथ ही अपनी परफॉर्मेंस के बूते इसधुरंधर बैट्समेन को ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में भी शामिल किया जा चुका है. डार्सीका नाम जैसे ही बोली के लिए सामने आया, सभी फ्रैंचाइजी बढ़-चढ़ कर दाम लगाने लगीं.ये मुकाबला दिल्ली और राजस्थान के बीच था. आखिर में बाजी मारी राज्स्थान रॉयल्स नेऔर इस तरह 27 साल के इस खिलाड़ी को अपने बेस प्राइस से 20 गुणा ज्यादा रकम मेंखरीदा गया. बिग बैश लीग में डार्सी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने (500 रन) औरसबसे बड़ी पारी (122*) खेलने जैसे रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. डेल्हीडेयरडेविल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने ऑक्शन से पहले ही ये बताया था कि डार्सी पर इसआईपीएल बिडिंग में नजर रहेगी. बैटिंग के साथ चुस्त फील्डर और लेफ्ट आर्म स्पिन भीकराता है ये ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी. #4 के गोथम, ऑफ-स्पिनर/ ऑलराउंडर, राजस्थानरॉयल्स (6.2 करोड़ रुपए) इंडिया के वॉशिंगटन सुंदर की तरह गोथम भी ऑफ-स्पिन फेंकताहै. साथ ही बैटिंग भी अच्छी करता है. लंबी शॉट मारने के लिए मशहूर इस कर्नाटक केखिलाड़ी को मुंबई ने पिछले साल 1.5 करोड़ में खरीदा था और इस साल भी वो इसे अपनीझोली में रखना चाहते थे. मगर गोथम की बोली मुंबई की पहुंच से ऊपर चली गई औरराजस्थान रॉयल्स ने 6.2 करोड़ में खरीद लिया. ये गोथम के 20 लाख के बेस प्राइस से31 गुणा ज्यादा रकम है. यूं तो ये बॉलर गेंद को ज्यादा स्पिन नहीं कराता है मगर टीमके लिए उस समय फायदेमंद साबित होता है जब किसी भी नंबर पर बैटिंग करने भेजा जाताहै. राजस्थान ने इसे पिंच हिटर की तरह यूज करने के मकसद से भी खरीदा है. टी-20 मेंगोथम का स्ट्राइक रेट 159.79 का है. #5 मुजीब ज़द्रान, स्पिनर, किंग्स इलेवन पंजाब(4 करोड़ रुपए) ऑफ-ब्रेक, कैरम बॉल, लेग-ब्रेक, गुगली और कौन कौन से तरीके से गेंदघुमा सकता है ये अफगान गेंदबाज. पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त प्रोविंस से आने वालामुजीब अभी 16 साल का है और अपनी स्पिन बॉलिंग में बल्लेबाजों को फंसा लेता है.बल्लेबाज उनके एक्शन को ही नहीं पढ़ पाता है. यही कारण है कि अफगानिस्तान के राशिदखान भी अपनी कलाई से गेंद घुमाने के चलते टी-20 क्रिकेट में अपना खूब नाम बना रहेहैं. मुजीब की एक खास बात ये भी है कि वो नई गेंद को भी वैसे ही स्पिन करते हैंजैसे पुरानी गेंद को. आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले मुजीब को अपने पहले ही मैचमें 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड मिला था. इस मैच में मुजीब ने 24 रन देकर 4 विकेट लिएथे. अब आर अश्विन और अक्षर पटेल के साथ किंग्स इलेवन में मुजीब भी बतौर स्पिनरजुड़ेंगे.--------------------------------------------------------------------------------Also Read: IPL में पहली बार खेलेगा कोई नेपाली क्रिकेटर, जो हैट्रिक भी ले चुका हैइंडिया के सबसे फास्ट बॉलर की जब नीलामी होने लगी, तब वो बाथरूम में घुस गयाअंडर 19 वर्ल्ड कप में टीमों को धूल चटाने वाला ये प्लेयर अब IPL में सबकी हालतखराब करेगाIPL: 49 रन पर चार बॉलरों ने निपटाया था, सभी को RCB ने खरीद लिया है