The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • five arrested for attack on africans in delhi

'अफ्रीकी नागरिकों पर हुए हमले सिर्फ दुर्घटनाएं हैं, साजिश नहीं'

ये कहना है दिल्ली पुलिस का. अफ्रीका वाले कह रहे हैं कि यहां उनके खिलाफ साजिश चल रही है. जिसकी वजह से उन पर ऑर्गनाइज्ड हमले किए जा रहे हैं.

Advertisement
pic
30 मई 2016 (अपडेटेड: 30 मई 2016, 07:31 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली में सात अफ्रीकी नागरिकों के साथ कथित तौर पर मारपीट की अलग अलग घटनाएं हुईं थीं. मामला अब जोर पकड़ गया है. अफ्रीकी देशों ने गुस्सा जाहिर किया है. लेटेस्ट अपडेट ये है कि पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को अरेस्ट किया है. तीन और की तलाश चल रही है. इस मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के ट्वीट आए हैं, पहले वो देख लो. https://twitter.com/SushmaSwaraj/status/736790376950857728 https://twitter.com/SushmaSwaraj/status/736781685841231872 https://twitter.com/BJPRajnathSingh/status/736789728565985280 हफ्ते भर पहले कांगो नागरिक का कत्ल हुआ था मामला ये है कि इन मारपीट की घटनाओं और कांगो के एक नागरिक के कत्ल को एक साथ जोड़ कर देखा जा रहा है. ऐसा शक जताया जा रहा है कि ये अफ्रीकियों के खिलाफ सोची समझी साजिश है. जिसके तहत एक हफ्ते पहले कांगो के मासुंदा कितांदा ओलिवर का कत्ल किया गया. और उसके बाद ये इंसीडेन्ट्स. हालांकि सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन विकास स्वरूप ने इस मामले में सफाई दी थी. और ओलिवर की फैमिली की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया था. इन दुर्घटनाओं के बारे में पुलिस का कहना है कि इनका आपस में कोई ताल्लुक नहीं है. कोई साजिश नहीं है.

Advertisement

Advertisement

()