The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • five accused arrested in siwan journalist rajdeo ranjan murder case, master mind laddan miyaan is wanted by police

सीवान पत्रकार मर्डर केस: पांच पकड़ाए, लड्डन मियां की तलाश

एडीजी ने बताया इन पांचों ने गुनाह कबूल लिया है, बाइक और देसी पिस्तौल भी धराई.

Advertisement
pic
25 मई 2016 (अपडेटेड: 25 मई 2016, 11:18 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिहार के सीवान में जिन पत्रकार राजदेव रंजन का मर्डर हो गया था. उनके मर्डर के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस बता रही है ये पांच शूटर हैं, 13 मई को हुए मर्डर में ये पांचों थे.
पुलिस ने बताया कि पांचों पकड़े गयों के नाम रोहित कुमार, विजय कुमार, राजेश कुमार, रिसु कुमार और सोनू कुमार हैं. इनके पास से मर्डर में यूज की गई देसी पिस्तौल और बाइक धर ली गई है. कुछ लोग अभी फरारी काट रहे हैं.
WhatsApp-Image-20160525 (1)
शूटर रोहित कुमार की तस्वीर

पता लगा कि इन पांचों को लड्डन मियां ने मर्डर की सुपारी दी थी. लड्डन मियां, पूर्व आरजेडी सांसद शहाबुद्दीन का खासमखास है. और फिलहाल फरार है. एडीजी ने बताया कि 'जिन पांच को पकड़ा है उनने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पत्रकार के मर्डर को लेकर इन्वेस्टीगेशन चालू है. एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद कुछ साफ हो जाएगा. सीबीआई अपनी जांच कर रही है. अगर सबूत में किसी का नाम आता है तो उसको छोड़ेंगे नहीं. पुलिस लड्डन मियां की तलाश कर रही है.'
ये है लड्डन मियां की तस्वीर 
f3568cbe-9486-488f-88b8-f375bb75370d

 

Advertisement

Advertisement

()