The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • First look released for Liger, starring Vijay Devarakonda, Ananya Pandey and directed by Puri Jagannadh

'अर्जुन रेड्डी' से भी ज़्यादा हंगामा मचाएगी विजय देवरकोंडा की ये अगली फिल्म

आज सुबह ही फिल्म का फर्स्ट लुक आया है.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2021, 10:56 AM IST)
Img The Lallantop
फिल्म के हिंदी वर्ज़न के लिए विजय खुद डबिंग करेंगे. फोटो - ट्विटर
Quick AI Highlights
Click here to view more
‘अर्जुन रेड्डी’ वाले विजय देवरकोंडा की नई फिल्म आ रही है. नाम है ‘लाइगर’. फिल्म पिछले साल 20 फ़रवरी को अनाउंस की गई थी. हालांकि, तब इसका नाम ‘फाइटर’ था. इसे करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रही है. उन्होंने ही आज सुबह फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया. फोटो ट्वीट कर कैप्शन में लिखा,
टैप आउट नहीं, नॉक आउट करने का वक्त है. पेश कर रहे हैं ‘लाइगर’, स्टारिंग विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे. डायरेक्टेड बाय पुरी जगन्नाथ. फिल्म पांच भाषाओं में पर्दे पर आएगी – हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड और मलयालम.
फोटो में विजय के हाथों में MMA ग्लव्स दिख रहे हैं. देखकर लग रहा है कि उनका किरदार गुस्सैल किस्म का होगा. पीछे शेर और टाइगर के आधे चेहरे भी दिख रहे हैं. दरअसल, इसका वास्ता सीधे फिल्म के टाइटल से है. लाइगर,  पैंथेरा फ़ैमिली के मेल लॉयन और पैंथेरा फ़ैमिली की फीमेल टाइगर का हाइब्रिड. यही कारण है कि फोटो में नीचे क्रॉसब्रीड लिखा है. विजय के किरदार में लाइगर की क्या क्वालिटी है, ये आगे ही पता चलेगा. फिल्म में विजय के अपोज़िट अनन्या पांडे दिखाई देंगी. जिन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ दी ईयर: 2’ के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. फिल्म में विजय और अनन्या के अलावा रोनित रॉय और रम्या कृष्णन भी दिखाई देंगे. इसे बना रहे हैं पुरी जगन्नाथ. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर. इससे पहले महेश बाबू के साथ मिलकर ‘पोकिरी’ और ‘बिज़नेसमैन’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है. यही कारण है कि इसे 5 भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. PTI को दिए एक इंटरव्यू में विजय ने बताया था कि फिल्म के हिंदी वर्ज़न के लिए वो खुद ही डबिंग करेंगे. फिल्म की रिलीज़ को लेकर अभी किसी ऑफिशियल डेट का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है. पर बताया जा रहा है कि इसे जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा. वो भी थिएटर्स पर.

Advertisement

Advertisement

()