'रमन राघव 2.0' में उन्होंने रमन्ना को रोल किया. जिसके माथे पर विकृत कट का निशानहोता है, आंखों के नीचे काले घेरे बने होते हैं और दिमाग में जटिलता ही जटिलता. वहपात्र जो हेलमेट पहन, हाथ में सरिया ले अपनी बहन, बहनोई, भांजे को क़त्ल कर देता है.'तलाश' में उन्होंने तैमूर का रोल किया. फुटपाथ पर, झुग्गियों में जीने वाला गंदला,बदबूदार, लंगड़ा तैमूर. 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 1 और 2' में उन्होंने फैजल का रोल किया.वो चरसी जो बाप का दादा का सबका बदला लेता है. लेकिन, ऐसे रोल करके न जाने कितनेसिने प्रेमियों को तृप्त करने वाले नवाजुद्दीन अब अतीत होने वाले हैं. अब वेरोमैंटिक हीरो बनने वाले हैं. इसके लिए अपने बाल मुलायम, घने, सिल्की कर लिए हैं.काली लेदर जैकेट धारण कर ली है जैसी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राजमल्होत्रा ने पहनी थी. नवाज ने गॉगल्स भी पहन लिए हैं. कानों में चमकती रिंग्स है.और वे डांस भी करने वाले हैं. जाहिर है राज मल्होत्रा बेरोजगार हो जाएगा. नवाज'मुन्ना माइकल' नाम की फिल्म में बदले रंग-ढंग में दिखेंगे. इसमें उनके साथ टाइगरश्रॉफ भी होंगे. कहानी गुरबत में पले मुन्ना की है जो पॉप डांसर बनना चाहता है. जोमाइकल जैक्सन का बड़ा फैन है. टाइगर लीड रोल में हैं. नवाज का पैरेलल रोल है. इसफिल्म का निर्देशन सब्बीर खान कर रहे हैं जिन्होंने टाइगर की डेब्यू फिल्म'हीरोपंती' और दूसरी फिल्म 'बाग़ी' डायरेक्ट की थी. इस फिल्म से टाइगर श्रॉफ कापहला लुक आ गया है. हीरोइन निधि अग्रवाल की भी झलक दिख चुकी है. 'मुन्ना माइकल' कीशूटिंग शुरू हो चुकी है. इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कितना स्टाइलिश मेकओवर कियागया है इसकी भी झलक अब आई है. नवाज ने ऐसा रोल जीवन में पहली बार चुना है. इसे लेकरउन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है:मैं इंटेंसिटी (वाले रोल) से थक गया हूं.बस हो गया मार धाड़ और ख़ून.इस फिल्म में डांस के अलावा बहुत सारा रोमांस है.मैं रोमांटिक हीरो बनना चाहता हूं.टाइगर के साथ फिल्म में वे भी डांस करेंगे ऐसी ख़बर है. नवाज ने इंटरव्यू में कहा:टाइगर को नाचते देख मुझे बुख़ार आ गया.वो अपने शरीर का हर हिस्सा मूव कर सकता है.वो अमेज़िंग डांसर है.'मुन्ना माइकल' में नवाज का चुटकी लेने वाला अंदाज देखने को मिलेगा. इनके किरदार केकई शेड बताए जा रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट 7 जुलाई, 2017 तय की गई है.