एक निरा औघड़ आदमी है. मुंबई के एक टापू में रहता है. फकीरों की तरह छुटपन से अहलेतमाशा करम देखता रहा. अब अपना तमाशा लेकर आया है. 'अनारकली ऑफ आरा'. ये एक जिद कीकहानी है. मेरी कहानी है, मैं अपने ढंग से बनाऊंगा. फकत कुछ लाख के लिए किसीस्टूडियो को रेहन न दे दूंगा. ये जिद की एक परत है. इकलौती परत नहीं. इसमें कईलोगों का संघर्ष है. पत्नी-बच्चों का दिल्ली में जीवन संघर्ष. सुरक्षित नौकरीछोड़ने का संघर्ष. और ऐसे ही कितने कितने और.संघर्ष मुकम्मल होता है सहयोग से. दोस्तों के. तो इस औघड़ को भी दोस्त मिले. बिहारसे वाया दिल्ली होकर मुंबई पहुंचने तक खूब सारे. और उनका भी इसमें खूब हाथ लगा.मसलन, एक दोस्त स्वरा भास्कर. जो बड़ी जबान पसार कहूं तो मेरिल स्ट्रीप स्कूल कीइंटर्न होने की संभावना लिए हैं. जो राजनीतिक मसलों पर भी खुलकर अपनी राय रखती हैं.जो अच्छी एक्ट्रेस हैं और अच्छी इंसान भी. जो स्पॉटबॉय से बदतमीजी करने पर को-एक्टरको कायदे से टिंचर दे देती हैं. उन्होंने जब ये कहानी सुनी, तो अफसोस जाहिर किया.ओह शिट नुमा. कि ये फिल्म मैं करती तो कितना अच्छा होता. उस वक्त इसे कोई और कर रहाथा. मगर करनी कुछ और ही होनी थी. तो एक्ट्रेस पीछे हटीं. स्वरा आगे बढ़ीं और अब येफिल्म है. आपके सामने.अरे हां, उस कमले का नाम अविनाश दास है. आप उनसे लल्लनटॉप पर कई कई शकलों में मिलचुके हैं. बुलाकी साव की कहानी वाले अविनाश दास. मुंबई के लल्लनटॉप शो के सफल आयोजनमें हेल्प करने वाले अविनाश दास. नागार्जुन पर किस्सों का पिटारा खोलने वाले अविनाशदास. दास दरभंगवी के नाम से कलाम लिखने वाला भी यही कम्बख्त है. यारों का यार.उस यार की फिल्म आ रही है. उसके बारे में पढ़ें. अच्छा लगे तो औरों को भी पढ़ाएं.-सौरभ द्विवेदी--- : ---https://www.youtube.com/watch?v=jHFT_PdLh202017 की सबसे संभावनाशील फिल्मों की सूची अगर बनाएं तो उसमें ये फिल्म जरूर शामिलहोगी. इसका टाइटल पहले 'अनारकली आरावाली' रखा गया था. अब जब ये बनकर रिलीज के लिएतैयार है तो नया नाम रखा गया है - 'अनारकली ऑफ आरा.'ये फिल्म एक सोशल म्यूजिकल ड्रामा है और अपने विषय के कारण चर्चा में रहेगी. कहानीअनारकली नाम की देसी गायिका की है जो 'अश्लील' गाने गाती है. वो बिहार की राजधानीपटना से चालीस किलोमीटर दूर आरा शहर की रहने वाली है. मेलों, ठेलों, शादी-ब्याह औरस्थानीय आयोजनों में गानों की परफॉर्मेंस देती है. फिर उसकी जिंदगी में कुछ ऐसाघटता है कि अनारकली की लाइफ उजाड़पन, डर और विस्थापन के कोलाज में बदल जाती है.फिल्म में स्वरा भास्कर अनारकली के केंद्रीय रोल में हैं. स्वरा ने 'तनु वेड्समनु', 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी लोकप्रियफिल्मों में अहम रोल किए हैं. पिछले साल उनकी बहुत जोरदार फिल्म 'निल बट्टेसन्नाटा' आई थी जो 2016 की बेस्ट फिल्मों में गिनी गई. 2017 में 'अनारकली ऑफ आरा'के अलावा स्वरा की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' भी आनी प्रस्तावित है जो पूरी तरह महिलापात्रों पर केंद्रित है. उनके अलावा सोनम कपूर और करीना कपूर खान भी इसमें लीड रोलमें होंगी. 'अनारकली..' में संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी जैसे जबरदस्त एक्टर्स भीहोंगे जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ चुकी है.इसमें 'शिप ऑफ थिसीयस' वाले रोहित शर्मा ने म्यूजिक दिया है.अनारकली की ये कहानी लिखी है अविनाश दास ने जो पहले जर्नलिस्ट रहे हैं और आमिर खानके शो 'सत्यमेव जयते' से भी जुड़े रहे हैं. अविनाश 'अनारकली..' से डायरेक्शन में भीउतर रहे हैं. ये उनका डेब्यू है.अपनी फिल्म के बारे में अविनाश बताते हैं, "अनारकली के गीत लोगों के मन के दबे हुएतार छेड़ते हैं. उसे सुनने वाले उस पर फिदा हो जाना चाहते हैं और अनारकली अपनेप्रति लोगों की दीवानगी को अपनी संगीत यात्रा में भड़काती चलती है. उसके प्रेम काअपना अतीत है और सेक्स पर समझदारी के मामले में रूढ़िवादी भी नहीं है. इतनी खुलीशख्सियत के बावजूद उसके पास एक आत्मसम्मान है, जिसका अहसास वह कई मौकों पर सामनेवाले को कराती भी रहती है. वह एक तेवर रखती है, जिसमें जमाने की परवाह नहीं है,लेकिन रिश्तों के मामले में संवेदनशील भी है."फिल्म में अनारकली के पात्र के इर्दगिर्द पांच लोग हैं, जो उसके प्रेम के एक हीधागे में बंधे हैं. सब अपनी-अपनी तरह से अनारकली को प्रेम करते हैं. लेकिन आखिर मेंअनारकली को अकेले ही अपने रास्ते पर जाना है और वही होता है.अविनाश बताते हैं कि पूरी कहानी में कठिन से कठिन मौकों पर भी अनारकली की आंखेंआंसू नहीं बहाती और बाहर की उदासी को वह अपनी हिम्मत से खत्म करने की कोशिश करतीहै.अनारकली जैसा किरदार है अब तक हिंदी फिल्मों में नहीं देखा गया है.फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी.स्वरा भास्कर के साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर और राइटर अविनास दास.Read more: ऑस्कर-2017 की फिल्मेंः 'ला ला लैंड' - सबसे ज्यादा 14 नॉमिनेशन पानेवाली मूवी2017 की 15 फिल्में जो सबसे ज्यादा तृप्त करेंगी!16 तोप डायरेक्टर जिनके मजेदार पुतलों में छुपी है उनकी बेस्ट फिल्मों की लिस्टऑस्कर 2017 की फिल्में: 'फ्लोरेंस फॉस्टर जेनकिन्स' - एक्टिंग की चट्टान मैरिलस्ट्रीप की फिल्म!जिसे हमने एडल्ट कचरा समझा वो फिल्म कल्ट क्लासिक थीऑस्कर-2017 की फिल्मेंः 'हैकसॉ रिज' - अहिंसा सिखाती मेल गिब्सन की वॉर मूवीअमरीश पुरी के 18 किस्से: जिनने स्टीवन स्पीलबर्ग को मना कर दिया था!ऑस्कर-2017 की फिल्में: 'अराइवल' - ऐसी एलियन मूवी अब तक नहीं बनी2016 की दस रीजनल फिल्में जो ढूंढ-ढूंढ कर देखनी चाहिए2016 का ज़रूर देखा जाने वाला हिंदी सिनेमा!लैजेंडरी एक्टर ओम प्रकाश का इंटरव्यू: ऐसी कहानी सुपरस्टार लोगों की भी नहीं होती!