The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • First Indian Superhero is Back, official Promo for First Episode of the Superhero Webseries

शक्तिमान का पहला एपिसोड 13 अगस्त को आ जाएगा

आज 5 मिनट का ट्रेलर आ गया है, वेब सीरीज का पहला एपिसोड बस आने ही वाला है.

Advertisement
pic
30 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 30 जुलाई 2016, 10:30 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
यू-ट्यूब पर एक चैनल है. डीके फिल्म्स. कुछ रोज पहले हमने एक खबर सुनाई थी आपको. शक्तिमान लौट आया, ट्रेलर आ गया है. आज उसके पहले एपिसोड का ट्रेलर भी आ गया. जैसा बताया गया उस हिसाब से 13 अगस्त को इस वेब सीरीज का पहला एपिसोड भी आ जाएगा. 13627245_1017732791676870_6247257229545844976_n एक लड़का है, दुष्यंत कपूर. उसी का और बाकी बालकों का कारनामा है ये. दुष्यंत और नितिन स्वरूप ने मिलकर कहानी लिखी है. अभी हाल ही में शक्तिमान माने मुकेश खन्ना के साथ फोटो भी डाली थी. माने उधर भी बात हुई ही होगी. अब ये देखना है कि ये लोग शक्तिमान के नाम से ही वेब सीरीज लाते हैं या नाम बदलते हैं. सीन तो हमें फैन मेड सा ही लग रहा है अभी. जो भी हो. हमको तुम शक्तिमान दिखाओ बस. कहीं से दिखाओ. अभी तो ये कि ऑफिशियल ट्रेलर पटक दिया है. पांच मिनट का है. शक्तिमान को देखने की आशा लिए लोग देख लेवें. https://www.youtube.com/watch?v=BgMLYOtxUTs  

Advertisement

Advertisement

()