The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • first in india amazon prime day sale is going to launch at 6 pm on 10 july, knowits offers

ऐमज़ॉन प्राइम डे सेल से आपको कितना फायदा होगा और कैसे?

भारत में ऐमजॉन की पहली प्राइम डे सेल शुरू हो रही है.

Advertisement
pic
10 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 10 जुलाई 2017, 10:53 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more

जो लोग छुट्टी वाले दिन धोबी-दिवस मनाकर थक गए हैं और जो 4G फोन न होने की वजह से जियो का लंगर नहीं छक पाए हैं, उनके लिए ऐमजॉन प्राइम डे सेल लाई है. 10 जुलाई की शाम को 6 बजे से शुरू हो रही ये सेल 11 जुलाई को पूरे दिन चलेगी. ऐमजॉन ने ये सेल 13 देशों में लॉन्च की है, जिनमें से इंडिया भी एक है.

क्या है, क्यों है ऐमजॉन प्राइम डे सेल

इंटरनेट पर इसे पढ़ रहे हैं, तो ऐमज़़ॉन भी जानते होंगे. नहीं जानते हैं, तो ऐमज़ॉन एक कंपनी है, जो सामान बेचने के अलावा तमाम तरह के काम करती है. यही कंपनी ऐमज़ॉन प्राइम डे लाई है. इसमें वही हिस्सा ले पाएंगे, जिन्होंने कंपनी की प्राइम मेंबरशिप ले रखी है. एक साल की प्राइम मेंबरशिप के लिए 499 रुपए देने पड़ते हैं.

प्राइम डे सेल में ढेर सारे स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स और दूसरी कई चीजों पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे. इन ऑफर्स में HDFC कार्ड से 5000 रुपए से ज्यादा की खरीददारी पर 15% कैशबैक (ज्यादा से ज्यादा 2000 रुपए) जैसी कई चीजें हैं.

amazon-sale

सब्सक्रिप्शन लें अगर...

अगर आप ऐमज़ॉन पर खूब सामान खरीदते हैं, तो 499 रुपए में इसकी मेंबरशिप आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. ये आपको दोगुनी फायदेमंद लगेगी, अगर आप ऑनलाइन फिल्में और टीवी शो देखते हों. इस मेंबरशिप से दो तरह के फायदे हैं. एक तो इसी 499 रुपए में आपको साल भर के लिए ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो सर्विस मिलेगी.  दूसरा फायदा इसकी खरीददारी से जुड़ा है.

हॉलीवुड फिल्में, टीवी सीरीज और दूसरी कई इंटरनेशनल चीजें देखने के शौकीन हैं, तो ये डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. ऐमजॉन प्राइम पर ढेर सारी बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्में अवेलबल हैं. तो इसका मेंबर बनने पर आप ये सब तो सालभर देख ही पाएंगे, इसके अलावा सेल में घरेलू चीजें भी खरीद सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग खूब करते हैं, तब तो ये आपके लिए बेस्ट है. आपको वन डे डिलिवरी, टू डे डिलिवरी के लिए कम पैसे देने पड़ेंगे. फ्री डिलिवरी के लिए कोई मिनिमम अमाउंट की खरीददारी जरूरी नहीं है.

कुछ इस तरह के ऑफर हैं प्राइम डे सेल में

offers

इन दिनों रेडमी 4 स्मार्टफोन बहुत बिक रहा है. 6 बजे से शुरू हो रही सेल में ये 6,999 में मिल जाएगा. वनप्लस का एक फोन है वनप्लस 5. इसमें 6 जीबी की रैम है और 64 जीबी स्टोरेज. इस फोन के लिए वनप्लस एक्सचेंज ऑफर पर दो हजार की छूट दे रहा है. वावे (Huawei) के स्मार्टफोन्स पर भी छूट मिल रही है. ऐमजॉन की जो फायर टीवी स्टिक आती है, वो एक हजार के डिस्काउंट के साथ 2,999 में मिल जाएगी. फिटबिट के जो फिटनेस बैंड आते हैं, उन पर ऐमजॉन 40% ऑफ दे रहा है. इसके अलावा भी बहुत कुछ है.

सब्सक्रिप्शन न लें अगर...

अगर आप ऑनलाइन फिल्में-टीवी शो नहीं देखते हैं या देखते भी हैं और ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर नहीं देखना चाहते, तो ये आपके लिए केवल खरीददारी में मददगार होगा. अब इसमें भी अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करते, तब तो ये आपके किसी का नहीं. ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, ऐमजॉन से खरीदते हैं, लेकिन बहुत खरीददारी नहीं करते, तो न लेना ही बेहतर है. बहुत खरीददारी भी करते हों, लेकिन आपको सामान तुरंत नहीं चाहिए यानी कम पैसों में वन डे डिलिवरी, टू डे डिलिवरी सर्विस इस्तेमाल नहीं करनी, तो न लेना ही ठीक रहेगा.


ऐमजॉन प्राइम वीडियोज
ऐमजॉन प्राइम वीडियोज

ऐमजॉन किन-किन देशों के लिए लाया है ये ऑफर

ऐमजॉन ने अपना ये प्राइम डे इवेंट 13 देशों में लॉन्च किया है, जिसमें अमेरिका, इंग्लैंड, स्पेन, मेक्सिको, जापान, इटली, इंडिया, जर्मनी, फ्रांस, चीन, कनाडा, बेल्जियम और ऑस्ट्रिया शामिल हैं. और जानकारी चाहिए, तो इस गली
जाइए.



ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर टेस्टिकल्स की लाइटें बिक रही हैं!

ऐमजॉन पर 94% डिस्काउंट पर मिल रहा है ये मोबाइल, लेओगे?

Advertisement

Advertisement

()