इस हफ़्ते दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं. एक 'सीक्रेट सुपरस्टार' और एक 'गोलमालअगेन'. फ़िल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' 19 अक्टूबर को ठीक दिवाली के दिन रिलीज़ हुई.वहीं 'गोलमाल अगेन' दिवाली के अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को थियेटर में लगी.मूवी क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक 'गोलमाल अगेन' की पहले दिन की कमाई 30.14 करोड़रुपए रही. वहीं सीक्रेट सुपरस्टार ने पहले दिन 4.80 करोड़ रुपए कमाए थे. दिवाली केदिन रिलीज़ होने से इस फ़िल्म की कमाई पहले दिन कुछ कम रही. उम्मीद थी कि दिवाली केदूसरे दिन और भी ज़्यादा लोग इस फ़िल्म को देखने के लिए थियेटर में पहुंचेंगे. ऐसाहुआ भी. दूसरे दिन 'सीक्रेट सूपरस्टार' ने 9.30 करोड़ रुपए की कमाई की है.राज अर्जुन, मेहर विज, ज़ायरा वसीम और आमिर खान.2017 की सिर्फ़ एक ही फ़िल्म है, जिसकी पहले दिन की कमाई 'गोलमाल अगेन' से ज़्यादाहै. ये फ़िल्म बाहुबली 2 है. पहले दिन इस फ़िल्म ने 41 करोड़ रुपए की कमाई की थी.लल्लनटॉप के लिए इन दोनों फ़िल्मों का रिव्यू केतन ने लिखा है. 'सीक्रेट सुपरस्टार'एक लड़की की कहानी है जो बड़ौदा में रहती है. 6 साल की थी तो उसकी मां ने उसके लिएगिटार ला दिया था. तबसे गिटार बजा रही है. गाती है तो लोग काम-धंधा छोड़कर उसका गानासुनने लगते हैं. मां कहती है कि वो दुनिया की बेस्ट सिंगर है. लेकिन बाप चूंकि 17घन्टे काम करता है और थककर रात के दो बजे आता है, इसलिए दाल में नमक कम होने परबीवी के मुंह पर थाली फेंकना अपना अधिकार समझता है. बेटी की हिम्मत नहीं होती उसकेसामने कुछ बोलने की. वो अकेली कुढ़ रही होती है. सब कुछ देख रही होती है और बस इस आसमें जी रही होती है कि एक दिन ये सब कुछ ठीक हो जाएगा. गाने का जूनून पीछा नहींछोड़ता है. बुर्का पहन यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करती है. फ़ेमस हो जाती है. फ़िल्मसीक्रेट सुपरस्टार हमारी-आपकी ज़िन्दगी में शामिल छुपे हुए सुपरस्टार्स की ही कहानीहै.श्रेयास तलपडे, कुणाल खेमू, अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी और तुषार कपूरवहीं दूसरी फ़िल्म 'गोलमाल अगेन' के बारे में केतन का कहना है, 'नगर पालिका कोबुलाओ. गोलमाल अगेन सुरक्षित करवाओ. देश बाद में सुरक्षित होगा. अगेन. यानी फिर से.क्यूं फिर से? एक ही बार क्यूं नहीं? ट्रेन थोड़ी है कि आती रहे. सूरज थोड़ी है किउगता रहे. एक बार हो गया बहुत हुआ. पहली गोलमाल बढ़िया फ़िल्म थी. अब रगडा चालू है.कुछ भी बना दिया जा रहा है. जनता भी इसी चक्कर में बन रही है. इसी चक्कर में तुषारकपूर को ये ग़लतफहमी हुई जा रही है कि वो बढ़िया कॉमेडी ऐक्टर हैं. गूंगे बने रहने कीऐक्टिंग करते हुए पांडू को आन्डू बोलते हैं और बगल में खड़ा आदमी कह देता है, “गालीमत दे.” बस, जनता गिल हो जाती है. रोहित शेट्टी चाहें तो पुण्य कमा सकते हैं.गोलमाल न बनाकर और उसकी जगह फ़िल्म बनाने में आये खर्चे को दान देकर. मेंटल टॉर्चरसे तो जनता बचेगी ही साथ ही कई लोगों का भला भी होगा.'--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:फ़िल्म रिव्यू : गोलमाल अगेनफ़िल्म रिव्यू : सीक्रेट सुपरस्टारटेरेरिज़्म पर बनी हंसल मेहता की 'ओमेर्टा': जिसे देखकर लोग बहुत गुस्सा हो जाएंगेसच्ची कहानी पर आधारित इस स्पेस मूवी में होंगे आमिर और प्रियंका!--------------------------------------------------------------------------------फ़िल्म 'गोलमाल अगेन' का रिव्यू: