भिवानी हत्याकांड में रिंकू सैनी गिरफ्तार, बोलेरो में मिले थे दो मुस्लिम युवकों के कंकाल
मोनू मानेसर का करीबी है रिंंकू.

हरियाणा के भिवानी हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मेवात इलाके के बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू सैनी को गिरफ्तार किया है. आजतक की खबर के मुताबिक रिंकू सैनी को कल ही हिरासत में कर लिया था. पुलिस ने रिंकू को कल उसके घर से पकड़ा था.
गाड़ी में मिले थे नरकंकाल16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी में एक बोलेरो गाड़ी में दो नर कंकाल मिले थे. बताया जा रहा है कि इन्हें मारपीट के बाद जिंदा जला दिया गया. हत्या का आरोप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लगा है. पुलिस ने इस मामले में निमूलथान, श्रीकांत निमरोडा, लोकेश, रिंकू सैनी, मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
बताया जा रहा है कि रिंकू टैक्सी चलाता है. वो मोनू मानेसर का करीबी है. मोनू मानेसर खुद को गोरक्षक बताता है. और अपनी टीम के साथ मिलकर मेवात इलाके में कथित गोतस्करों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कहता है. इस तरह के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करता है.
गिरफ्तार रिंकू सैनी को पुलिस कल अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी मांगेगी.
इस हत्याकांड में मृतकों के नाम जुनैद और नासिर हैं. मृतक के चचेरे भाई इस्माइल ने बताया है कि दोनों राजस्थान के भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. आजतक की खबर के मुताबिक इस्माइल ने घटना के बारे में बताया कि,
इस हत्याकांड में ताजा जानकारी के मुताबिक राजस्थान पुलिस ने बुलेरो गाड़ी में मिली लाश का पोस्टमार्टम करवाया है. DNA जांच के लिए बरामद लाश की हड्डियां का सेंपल लिया गया है.
वीडियो: भरतपुर के जुनैद-नासिर को गोरक्षा मामले में जिंदा जलाने का आरोप, मिले नरकंकाल!

.webp?width=60)

