डोनल्ड ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं. हिलेरी क्लिंटन हार गई हैं. बहुतलोगों को शॉक लगा है तो बहुत से लोग जश मना रहे हैं. लेकिन इन दोनों से अलग भारत केलिए एक ख़ुशी की बात है. कैलिफ़ोर्निया की भारतीय-अमेरिकी अटार्नी जनरल कैलिफ़ोर्नियासे सीनेटर चुनी गई हैं. हिलेरी वाली डेमोक्रेटिक पार्टी से. कमला हैरिस अमेरिकीसीनेट में जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी होंगी. उनका मुकाबला रिपब्लिकन की लारेटासांचेज से था, जिन्हें उन्होंने हरा दिया. इससे पहले कैलिफ़ोर्निया से बार्बर बॉक्सरसीनेटर रही थीं, लेकिन उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी. वो चौबीस साल सेसीनेटर थीं. क्लाइमेट चेंज, प्रवासी सुधार के मुद्दों पर हैरिस ने चुनाव लड़ा. इनकेसमय में अमेरिका के साइबर क्राइम से लड़ने के लिए एक टीम बनाई गई थी. इसके चलतेअमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी साइबर अपराधी को 18 साल की सजा सुनाई गई थी. कुछलोग उन्हें 'लेडी ओबामा' कहकर भी बुलाते हैं. कमला हैरिस तब काफी चर्चा में रहीथीं, जब बराक ओबामा ने उन्हें सेक्सी और सबसे खूबसूरत अटार्नी जनरल बोल दिया था.कमला ट्विटर पर खूब कैम्पेनिंग कर रही थीं. जीतने के बाद उन्होंने ट्विटर पर लोगोंको शुक्रिया कहा. कौन हैं कमला हैरिस. कमला कैलिफ़ोर्निया के ऑकलैंड में पैदा हुईथीं. पूरा नाम कमला देवी हैरिस है. वहां के लोग जीभ टेढ़ी करते हुए उन्हें 'कॉमाला'कहते हैं. उनकी मम्मी श्यामला हैरिस इंडिया से हैं. वो 1960 में इंडिया से गईं थीं.उनके पापा जमैका से हैं. कमला की एक छोटी बहन हैं-माया हैरिस. माया अटार्नी हैं औरहिलेरी के कैम्पेन की सीनियर पॉलिसी एडवाइजर हैं. कमला बताती हैं ''मेरे मम्मी पापाबर्कले में मिले थे. मम्मी साइंटिस्ट थीं और मेरे पापा इकोनॉमिक्स के प्रोफ़ेसर थे.वो लोग सिविल राइट्स मूवमेंट में भी एक्टिव रहे थे. इसीलिए हमें भी सोसाइटी सेजुड़ने की प्रेरणा मिली. कमला ने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उन्हें पहली बारकोई पद वहीं मिला. क्लास रिप्रेजेंटेटिव थीं. इसके लिए उन्होंने कैम्पेनिंग भी कीथी. बाद में कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी से उन्होंने डॉक्टरेट किया. अल्मीडा काउंटीसे डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रहीं. 2003 में सैन फ्रांसिस्को की दो बारडिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रहीं. 2011 में उन्हें कैलिफ़ोर्निया की अटार्नी जनरल चुना गया.वो इस जगह पहुंचने वाली पहली महिला थीं. कमला बच्चों के लिए बहुत काम करती हैं.उन्होंने चाइल्ड एब्यूज के बारे में अच्छे से पढ़ रखा है और उनसे बहुत से बच्चे मिलेजो इसका शिकार हुए थे. तब से वो उनके लिए काम कर रही हैं. उनका मानना है ''ये हमारीजिम्मेदारी है कि बच्चों को सेफ महसूस करवाएं. उनकी पढ़ाई और हेल्थ का ख्याल रखें.''बच्चों ने भी उनके लिए कैम्पेन किया था. 2010 में सन फ्रांसिस्को के अटार्नी जनरलऑफिस में आग लग गई थी. तब यहां के लैब तकनीशियन पर आरोप लगा कि वो ऑफिस में पकड़े गएसैंपल से कोकेन को अलग कर रहा था. ये कहा गया कि अटार्नी जनरल ऑफिस को इस बारे मेंपता था. हैरिस की छोटी सी फैमिली है. उनके पति का नाम डगलस एमहौफ है. 2014 में शादीहुई थी.अपने पति के साथ कमला हैरिस --------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी निशान्त ने की है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें- स्पेशल रिपोर्ट, सीधे फ्रॉम अमेरिका, एक सांस में खींच जाओ कौन कितनाकलाबाज: अमरीकी चुनावी सर्कस की अटकलें डॉनल्ड ट्रंप तो इंडिया और हिंदुओं के जबराफैन निकले जो भी अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बने, वो 100 दिन में मोदी से मिल ले,वरना...