यहां रामदेव आजकल सरकार के नोटबंदी के फैसले का घूम-घूम कर बखान कर रहे हैं, वहांउनकी 'कंपनी' पतंजलि के खिलाफ एफईआर दर्ज हो गई है. मामला असम का है. वहां उनकेपतंजलि हर्बल एंड मेगा फ़ूड पार्क की साइट पर खुदाई हो रही थी. यहां एक गड्ढे में एकहथिनी गिर गई और उसकी मौत हो गई. असम की फ़ॉरेस्ट मिनिस्टर प्रमिला रानी ब्रह्मा नेपतंजलि के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया. इस गड्ढे में हथिनी और उसकाबच्चा दोनों गिर गए थे. फ़ॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने हथिनी के बच्चे को तो बचा लिया गयालेकिन हथिनी की चौबीस घंटे के अन्दर मौत हो गई. उसके सिर में गहरी चोट लगी थी और एकपैर टूट गया था. मिनिस्टर ने कहा पतंजलि के लोग वाइल्ड लाइफ को लेकर काफीअसंवेदनशील हैं. फॉरेस्ट मिनिस्टर ब्रह्मा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि सबकोपता है यहां हाथी आते जाते रहते हैं. ऐसे में प्रोजेक्ट वालों ने गड्ढा खुला कैसेछोड़ दिया और उन्हें देखने के लिए कोई आदमी नहीं था. ये उनके नकारेपन को दिखाता है.उन्होंने इस मामले को बहुत हल्के में भी लिया है. पतंजलि की तरफ से बोलते हुएउदितादित्य गोस्वामी ने कहा कि ये एरिया 1990 में इसे इंडस्ट्रियल पार्क घोषित कियागया था और ये एलीफैंट कॉरिडोर नहीं था. ये हाथी अरुणाचल प्रदेश से नीचे आ गए थे.हमें हाथियों को बचाने के मूवमेंट के बारे में पता है. जब ये काम चल रहा था तब हमनेअपने छह आदमियों को इसे देखने के लिए लगाया था लेकिन फिर भी ऐसा हो गया. ये दुखदहै. गोस्वामी ने ये भी कहा कि पतंजलि जल्द ही 28,000 बीघे में एक हर्बल गार्डेनबनाएगी. पतंजलि फ़ूड पार्क साइट नामेरी नेशनल पार्क से 20 किमी पर है. ब्रह्मा नेआगे कहा कि इस मसले को ठीक से देखने की जरूरत है और हाथियों के लिए बड़े एरिया केज्यादा कॉरिडोर बनाने की ज़रुरत है. फॉर्रेस्ट डिपार्टमेंट ने क्रेन की मदद से हथिनीऔर उसके बच्चे को बाहर निकाला. हथिनी को काजीरंगा पार्क के सेंटर फॉर वाइल्डलाइफरिहैबिलिटेशन एंड कंजर्वेशन (CWRC) में भेजा गया, जो यहां से साठ किमी दूर है. उसकेशरीर से काफी ब्लीडिंग हो रही थी और रास्ते में उसकी मौत हो गई. उसके बच्चे को भीयहां शिफ्ट किया गया है. रामदेव के पतंजलि हर्बल और मेगा फ़ूड पार्क को असम में 150एकड़ ज़मीन मिली थी. 6 नवम्बर को चीफ मिनिस्टर सर्बानंद सोनोवाल ने इसकी नींव रखी थी.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी निशान्त ने की है.