इंडियन वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद सिंह धोनी. कुछ रोज पहले बायोपिक आई थी,MS धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी. धोनी की लाइफ की एक और अनटोल्ड ताजी स्टोरी सुनने कोमिल रही है. स्टोरी ये कि धोनी की वाइफ साक्षी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जहुआ है. धोखाधड़ी भी कोई छोटी-मोटी नहीं, करोड़ों की. साक्षी पर IPC की धारा 420 केतहत 'धाराप्रवाह' केस दर्ज हुआ है.साक्षी के अलावा तीन और लोग भी इस केस में बुक हुए हैं. नाम हैं अरुण पांडेय,शुभावती पांडेय और प्रतिमा पांडेय. ये तीनों भी 'रहिति MSD अल्मोड प्राइवेटलिमिटेड' के को-फाउंडर हैं. इनके स्पोर्ट्सफिट प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनीमें शेयर भी हैं. ये कंपनी जिम और फिटनेस सेंटर चलाती है.इन लोगों पर ये केस दर्ज करवाया है डेनिस अरोड़ा ने. डेनिस गुरुग्राम के निर्वानाकंट्री टाउनशिप में रहते हैं. दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, डेनिस और उनके पापा विकासअरोड़ा की इस स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड में 39 परसेंट की हिस्सेदारी थी, पर रहिति MSDअल्मोड प्राइवेट लिमिटेड ने उनके शेयर्स खरीद लिए.धोनी की बीवी साक्षीडेनिस का आरोप है कि एग्रीमेंट 11 करोड़ का हुआ था. पर रहिति MSD अल्मोड प्राइवेटलिमिटेड ने उन्हें अभी तक 2.5 करोड़ रुपये ही चुकाए हैं. वो भी तब जब सारा बकायाचुकाने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी. इसलिए डेनिस ने एक FIR साक्षी और उनके साथीको-डायरेक्टर्स के खिलाफ गुरुग्राम के सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में लिखाई है.रहिति MSD अल्मोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अरुण पांडेय ने कहा, 'जितने शेयरविकास अरोड़ा ने हमें दिए. हम उससे ज्यादा उनको पे कर चुके हैं. साक्षी ने कंपनी एकसाल पहले ही छोड़ दी थी. इसलिए उनके खिलाफ कोई केस बनता ही नहीं है. वो भी जब तकदिल्ली हाई कोर्ट मामले की जांच कर केस दर्ज किए जाने के आदेश नहीं दे देता, तब तककोई FIR दर्ज नहीं की जानी चाहिए.'साक्षी का अभी तक इन आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच मेंजुट चुकी है. पुलिस की ओर से साक्षी के इस मामले में शामिल होने का कोई कंफर्मेशननहीं आया है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -मोहम्मद कैफ़: जिसकी बैटिंग के नहीं, फील्डिंग में बचाए रन गिने जाते थेजब युवराज ने 358 रन मार के धागा खोल दिया था, तब क्या हुआ था?क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम का भी मतलब होता है बंधू, जान लो!M.S. DHONI फिल्म में धोनी-साक्षी की नहीं धोनी-प्रियंका की लव स्टोरी है