लड़की को थप्पड़ मारने के केस में नवाजुद्दीन पर FIR
फैजलवा फंस गया है, FIR हुई है पुलिस में, थाना वर्सोवा, शहर मुंबई
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ FIR लिखाई गई है. एक महिला को मारने का आरोप है. पार्किंग को लेकर कोई झगड़ा हो गया था, तो आरोप है कि नवाजुद्दीन ने उस महिला को थप्पड़ मार दिया.
वर्सोवा में नया फ़्लैट लिए हैं नवाजुद्दीन वहीं दांडेकर फैमिली भी रहती है. वो लोग कहते हैं कि नवाजुद्दीन जबरन कंपाउंड में गाड़ी लगाते थे. मना करने पर बॉडीगार्ड भी लगा दिए ताकि कोई और गाड़ी न खड़ी करे. जब महिला मना करने गई और मौके पर नवाज की फोटो लेने लगी तो नवाज ने हाथ उठा दिया. वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कम्पलेन लिखा दी गई है.
https://twitter.com/ANI_news/status/688725558897803265

