The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • fir against bageshwar dham dhreedndra shahstri younger brother shaligram garg

धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर तगड़ा केस हो गया, दलित परिवार की शादी में गाली-गलौज, मारपीट की थी

पीड़ित का आरोप, "सिगरेट पीते हुए हवा में कट्टा लहराया, गाली-गलौज की, महिलाओं से बदतमीजी की."

Advertisement
shaligram garg viral video screenshot
(बाएं-दाएं) वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट और धीरेंद्र शास्त्री के साथ शालिग्राम गर्ग. (तस्वीरें: आजतक और ट्विटर)
pic
आर्यन मिश्रा
21 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 21 फ़रवरी 2023, 01:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर FIR दर्ज कर ली गई है. उस पर एक दलित परिवार के शादी समारोह में देसी कट्टा लहराकर गाली-गलौज करने का आरोप है. घटना का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था. इसके बाद ही शालिग्राम गर्ग पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़ित की शिकायत के बाद उस पर एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं.

शालिग्राम गर्ग मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित बमीठा थाना क्षेत्र से आता है. यहां के गढ़ा गांव के रहने वाले लोग उसे 'छोटे महाराज' के नाम से भी जानते हैं. घटना से जुड़ी FIR के मुताबिक एससी-एक्ट के अलावा शालिग्राम पर IPC की धारा 294 (चिढ़ाने के इरादे से अश्लील कार्य करना), 323 (किसी को चोट पहुंचाना), 506 (धमकाना) और 427 लगाई गई है.

पीड़ित ने क्या बताया?

FIR में पीड़ित कल्लू अहिरवार ने खुद को गढ़ा गांव का ही निवासी बताया है. इसी गांव में बागेश्वर धाम भी है. पीड़ित के मुताबिक वो मजदूरी का काम करते हैं. उन्होंने बताया, 

Embed

55 वर्षीय कल्लू अहिरवार ने कहा कि इस हंगामे में किसी को चोट नहीं आई. हालांकि वीडियो में आरोपी मारपीट करता साफ दिख रहा है. उसने टेंट में लगी चीजों को भी नुकसान पहुंचाया. पीड़ित के मुताबिक शालिग्राम ने वहां रखी कुर्सियां तोड़ डालीं. अहिरवार ने आगे बताया,

Embed

अहिरवार ने देर से रिपोर्ट दर्ज करवाने का कारण भी बताया. कहा कि वो घर के कार्यक्रम में व्यस्त थे और शालिग्राम के डर के कारण भी शिकायत नहीं दर्ज करवा रहे थे. लेकिन बाद में उन्होंने पुलिस के पास जाने का फैसला किया. पीड़ित ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को आरोपी शालिग्राम से खतरा है.

मामला क्या है?

आजतक से जुड़े लोकेश चौरसिया की रिपोर्ट के मुताबिक शादी की रात जब अटकोहा गांव से बारात कल्लू के घर गढ़ा गांव पहुंची तो उसमें धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई भी शामिल हुआ. बारात में मौजूद एक चश्मदीद ने घटना को लेकर बताया कि कल्लू अहिरवार की बेटी के शादी समारोह में शालिग्राम गर्ग शराब के नशे में कट्टा लहराते हुए आया था. वो सिगरेट पीते हुए महिलाओं से अभद्रता कर रहा था और गालियां दे रहे थे. 

पीड़ित का आरोप है कि शालिग्राम कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था. उसने हवा में फायर किया और शादी रोकने की कोशिश भी की. इससे डरे बाराती अपने गांव अटकोहा लौट गए थे.

रिपोर्ट के मुताबिक घटना के चश्मदीद ने बताया कि पूरा मामला गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ. वायरल वीडियो में भी दिख रहा है कि शालिग्राम गर्ग एक व्यक्ति को पकड़ कर मारपीट करते हुए कह रहा है, 

Embed

चश्मदीद के मुताबिक जब वहां मौजूद लोगों ने बागेश्वर धाम का गाना बजाने से मना किया तो शालिग्राम गर्ग ने अभद्रता शुरू कर दी.

वीडियो: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या करने का चैलेंज दिया?

Advertisement

Advertisement

()