'मुसलमान आतंकवादी हैं, हिंदू लड़कियां उठाते हैं' बोलने पर रामदेव के खिलाफ केस हो गया
रामदेव ने कहा था, "उनके लिए स्वर्ग का मतलब है टखने के ऊपर पजामा पहनो, मूंछ कटवा लो टोपी, पहन लो."

बाबा रामदेव के खिलाफ FIR दर्ज (FIR against Baba Ramdev) हुई है. आरोप है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई. ये मामला रामदेव के उस बयान से जुड़ा है जिसमें उन्होंने मुस्लिमों को लेकर अपनी राय रखी थी. बीती 2 फरवरी को राजस्थान के बाड़मेर जिले में हिंदू समाज के संतों की बैठक चल रही थी. उसी दौरान रामदेव ने मुसलमानों को आतंकवाद और हिंदू महिलाओं के अपहरण से जोड़ दिया.
वैसे तो बाबा रामदेव बैठक में आए लोगों को मोटापे पर ज्ञान दे रहे थे. लेकिन अचानक वो इस्लाम और मुसलमानों पर बातें करने लगे. उन्होंने कहा,
आगे रामदेव ने कहा,
बाबा रामदेव यहीं नहीं रुके. आगे उन्होंने कहा-
रामदेवल के बयान के बाद रविवार, 5 फरवरी को बाड़मेर के एक स्थानीय निवासी पठाई खान ने चौहटन पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक थाने के SHO भूतराम ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया,
इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता शफीकुर रहमान बर्क भी बाबा रामदेव के बयान पर भड़क गए थे. उन्होंने रामदेव बाबा को कुरान शरीफ पढ़ने की सलाह दी थी.
वीडियो: रामदेव ने धर्म सभा में मुसलमानों और ईसाइयों पर क्या कहा कि विवाद हो गया?

.webp?width=60)

