The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Film Producer of PM Narendra Modi Sandeep Singh says Javed Akhtar has been given due credit for songs and its TSeries job to inform him

जावेद अख्तर और समीर को बिना बताए उनका गाना मोदी बायोपिक में यूज़ करने पर प्रॉड्यूसर की सफाई

अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ गए संदीप.

Advertisement
pic
25 मार्च 2019 (अपडेटेड: 25 मार्च 2019, 06:06 AM IST)
Img The Lallantop
जावेद अख्तर और समीर ने कहा हमने तो कोई गीत लिखा ही नहीं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक फिल्म आ रही है. नाम है 'पीएम नरेंद्र मोदी'. 5 अप्रैल को रिलीज़ होगी. डायरेक्टर ओमंग कुमार ने निर्देशित की है और संदीप कुमार ने प्रॉड्यूज की है. फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और इस पर बवाल होना भी शुरू हो गया है. बवाल ये कि ट्रेलर आने पर लिरिक्स के क्रेडिट्स में जावेद अख्तर का भी नाम था. जावेद अख्तर ने तुरंत ट्वीट करके लिखा कि, मैं इस फिल्म के पोस्टर पर अपना नाम देखकर हैरान हूं. मैंने तो इस फिल्म के लिए कोई भी गाना नहीं लिखा है. Javed जावेद अख्तर के अलावा गीतकार समीर ने भी अपना नाम क्रेडिट्स में देखकर एक ट्वीट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा-
मुझे हैरत है अपना नाम 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म में देखकर, मैंने ऐसी किसी फिल्म में कोई गाना नहीं लिखा है. 
इस मामले में midday से बातचीत करते हुए lyricist समीर ने बताया कि-
ट्रेलर के क्रेडिट रोल में अपना नाम और जावेद साब का ट्वीट देखकर मैंने उनको कॉल किया. उनसे कहा कि न तो मुझे प्रोडक्शन हाउस और न ही फिल्ममेकर ने फिल्म में काम करने के लिए अप्रोच किया और न ही मैंने फिल्म के लिए कोई गाना लिखा है. इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसमें मेरे नाम का क्रेडिट कैसे है?
इस मामले में और क्लैरिटी लेने के लिए समीर ने म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज़ को भी कांटेक्ट किया. और कहा कि अगर फिल्ममेकर्स ने मेरे कोई पुराना लिखा गाना अपनी फिल्म में यूज़ किया है तो म्यूजिक लेबल को तो पता होगा ही. मगर उनको भी इसकी कोई खबर नहीं थी. इसके अलावा समीर ने 'पीएम नरेंद्र मोदी' के प्रोड्यूसर संदीप सिंह और डायरेक्टर ओमंग कुमार को भी कॉल किया मगर उनके फ़ोन स्विच ऑफ थे. इस सबके बाद फिल्म के प्रॉड्यूसर संदीप कुमार की तरफ से जवाब आया. जिसमें उन्होंने कहा,
मैं जावेद अख्तर सर के गाने सुनता सुनता बड़ा हुआ हूं. इसलिए उनका लिखा हुआ एक गीत इस फिल्म में रखना चाहता था. इसके लिए मैंने टी-सीरीज़ के भूषण कुमार जी से बात की और वो इसके लिए सहमत हो गए. मुझे नहीं पता कि इस बारे में अख्तर साहब को बताया गया था कि नहीं. ये म्यूजिक कंपनी का काम है. साथ ही संदीप सिंह ने ट्वीट करके ये भी कहा, हमने फिल्म '1947: Earth' से ईश्वर अल्लाह और फिल्म 'दस' से सुनो गौर से दुनिया वालो जैसे गाने अपनी फिल्म में लिए हैं. हमने इसके लिए जावेद अख्तर साहब और समीर जी को पूरा क्रेडिट दिया है. टी सीरीज हमारी म्यूजिक पार्टनर है. वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए संदीप ने कहा था कि अख्तर साहब ट्वीट करने से पहले हमसे बात कर सकते थे. ” वो फिल्म के एक्टर विवेक ओबरॉय को कॉल कर सकते थे और निजी तौर पर इस विवाद को निपटा सकते थे.
Sandeep जावेद अख्तर के इस हैरानी वाले ट्वीट को 28000 से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया और करीब 10000 लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं. रीट्वीट करने वालों में जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आज़मी और बेटा फरहान अख्तर भी शामिल हैं.
वीडियो भी देखिए-

Advertisement

Advertisement

()