The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • fiancee's plea before metropolitan magistrate to allow rape accused to marry

जिस लड़की का रेप कर जेल गया, उसी से शादी की मिली परमीशन

रोका होने के बाद रेप किया था, दहेज के लिए भी करता था परेशान.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
लल्लनटॉप
15 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 14 अप्रैल 2016, 05:13 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
दिल्ली की एक ट्रायल कोर्ट ने गुरुवार को एक अजीबोगरीब फैसला किया है. रेप के दोषी को उसके मंगेतर की रिक्वेस्ट पर कोर्ट ने शादी करने की इजाजत दे दी है. प्रशांत चावला नाम है इस आदमी का. ये अपनी ही मंगेतर के साथ रेप और फर्जीवाड़ा करने का दोषी है. वो अभी तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है. प्रशांत की होने वाली पत्नी ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट धीरज मोर के सामने अर्जी पेश की. उसने कहा कि, 'मेरी और प्रशांत की शादी काफी दिनों पहले तय हुई थी. अब अगर शादी नहीं हुई तो घर-परिवार की बहुत बेइज्जती होगी.' बचाव पक्ष के वकील विजय अग्रवाल ने चावला के बेल का जबरदस्त विरोध किया है. कोर्ट ने प्रशांत को बेल देने से मना कर दिया है. और जेल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शादी के लिए 18 अप्रैल को चावला को गुरुद्वारे ले जाया जाए. इसके साथ ही उनको आदेश दिए हैं कि चावला पर कड़ी नजर रखी जाए. शादी के दौरान वो कहीं भाग न जाए. प्रशांत को पुलिस ने 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. उसपर रेप और दहेज लेने का आरोप है. चावला की मंगेतर का उसपर आरोप है कि रोका होने के बाद चावला ने उसके घरवालों से महंगे गिफ्ट्स की मांग शुरू कर दी थी. उसका दावा है कि प्रशांत ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाया. चावला ने शादी तोड़ने का फैसला लिया था. इस फैसले से लड़की के घरवालों को बहुत तकलीफ हुई थी. लड़की के पापा को तो दिल का दौरा तक पड़ चुका है.

ये  स्टोरी जागृतिक ने लिखी है. वो हमारे साथ इंटर्नशिप कर रही है.

 

Advertisement

Advertisement

()