चौंकिए मत. ये ग़लती है. ग़लती करना मानव स्वभाव है. ग़लती किसी से भी हो सकती है.ग़लतियां दुरुस्त भी की जाती हैं और उन पर हंसा भी जा सकता है. कुछ गलतियां वाकईमज़ेदार होती हैं. ऐसी ही एक ग़लती फेमिना इंडिया मैगज़ीन से हुई है. उनके ट्विटरहैंडल से एक ब्लंडर हो गया. जिसके चलते बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड इरफ़ान ख़ान की जगहइरफ़ान पठान को मिल गया ट्विटर पर. हालांकि क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने इसे मज़ाक में हीलेते हुए चुटकी भी ली. हुआ कुछ यूं कि मुंबई में 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स घोषितहुए. तमाम विजेताओं की वाह-वाह हुई. बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड इरफ़ान और बेस्ट एक्ट्रेसका विद्या बालन को मिला. खूब तारीफें हुई. इसी तारीफ़ के चक्कर में फेमिना इंडिया सेएक चूक हो गई. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक लिंक शेयर किया जिसमें विजेताओं केबारे में लिखा था. इरफ़ान ने चूंकि बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता था इसलिए उनकी कवर फोटोथी. साथ ही कैप्शन लगा दिया, "It was definitely well deserved." यहां तक तो सब ठीकथा. ग़लती आगे हुई. ट्विटर पर टैग करने के रिवाज़ को फॉलो करते वक़्त फेमिना वालेबंदे/बंदी से डिजास्टर हो गया. एक्टर इरफ़ान की जगह क्रिकेटर इरफ़ान पठान को टैग करदिया गया. फिर क्या था! ट्विटर वालों ने मज़े ले लिए. लेकिन सबसे बढ़िया प्रतिक्रियाइरफ़ान पठान की थी. उन्होंने ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा, "शुक्रिया. और माफ़ीचाहूंगा कि मैं पहुंच नहीं सका लेकिन आप ये अवॉर्ड मेरे घर भेज सकते हैं." इरफ़ानपठान की इस चुटकी को हाथो-हाथ ले लिया गया. उनके फैन्स इसे उनकी प्रसिद्द योर्कर कादर्जा दे बैठे. एकाध फैन ने अगर मैगज़ीन वालों को मूर्ख कहने कि कोशिश की तो उसे टोकदिया पठान ने. कहा कि ग़लती किसी से भी हो सकती है. ज़्यादा कठोर न बनें. सही बात है.ये ऐसी चूक थी जो किसी से भी हो सकती थी. उम्मीद है अगले बंदे/बंदी की नौकरी पर कोईआंच न आई हो.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: इंडियन ओपनर केएल राहुल ने खुद को शेर बताया, लोगों ने गीदड़ बना दियाबिहार के लोगों ने 1500 वाले जियो फोन में व्हॉट्सऐप चला लिया है एक अरब से ज़्यादालोगों के कंप्यूटर पर दिखने वाली ये फोटो आई कहां से है?