महिला रिपोर्टर चैनल पर लाइव थी. उसकी एक गार्ड से ऑन कैमरा खटपट हुई और गार्ड नेउसे थप्पड़ मार दिया. जर्नलिस्ट दोबारा कैमरे पर नहीं दिखाई दी. बस गोलियों की आवाज़ही सुनाई दी. जो शायद बंदूकधारी गार्ड ने हवा में चलाई होंगी, ये खबर उस देश की है,जो अपन को बात बात पर न्यूक्लियर बम की धमकी देता है. हां जी, हमारा प्यारापड़ोसी पाकिस्तान. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सिक्योरिटी गार्ड परकार्रवाई का दबाव बना. केस दर्ज हो गया है लेकिन गार्ड अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है.कराची के नाज़िमाबाद में नेशनल डाटा बेस रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (नादरा) का ऑफिस है.वहां लोगों को आईडी कार्ड बनवाने में बड़ी ही दिक्कतें पेश आती हैं. वहां जर्नलिस्टसाइमा कंवल पाकिस्तान के एक प्राइवेट चैनल K-21 के लिए लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं.और दिखा रही थीं कि आईकार्ड बनवाने में लोगों को कैसे मुश्किलों से गुजरना पड़ता है.साइमा की रिपोर्टिंग सिक्योरिटी गार्ड को नागावर गुजरी और वो उनके कैमरामैन को वहांसे हटाने लगे. साइमा उसे ऐसा न करने के लिए खबरदार करती रहीं. फिर उन्होंने, कैमराउसकी तरफ मोड़कर दिखाना शुरू कर दिया, 'यही है वो आदमी' के अंदाज़ में. कहने लगींकि जब एक रिपोर्टर के साथ ऐसा सलूक हो रहा है तो आम लोगों के साथ कैसा बर्ताव कियाजाता होगा. बस इतना कहते ही फ्रंटियर कांस्टेबलरी (FC) गार्ड का दिमाग फ्यूज हो गयाऔर उसने साइमा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद हवा में तड़ातड़ गोलियां चलने कीआवाज आई.वीडियो भी देखिए:https://www.youtube.com/watch?v=lmDgdyZhy8s वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ. लोगों नेसिक्योरिटी गार्ड को खरी खरी सुनाईं. पुलिस पर प्रेशर बना. एसएसपी मुकद्दस हैदर ने'डॉन न्यूज़' को बताया कि FC गार्ड पर हवाई फायरिंग करने और औरत को थप्पड़ मारने केजुर्म में केस दर्ज कर लिया गया है. FC के चीफ से राब्ता किया गया है ताकि गार्ड कोगिरफ्तार किया जा सके. हैदर का कहना है कि पहचान पत्र बनाने वाली अथॉरिटी(नादरा) की तरफ से साइमा के खिलाफ भी शिकायत मिली है कि वो ऑफिस स्टाफ के काम मेंरुकावट पैदा कर रही थी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंपाकिस्तान में जब एक मुस्लिम लड़की बिंदी लगाती है, तब क्या होता है?एक साल पहले पाकिस्तान में मारी गई थी 'सुबह की ठंडी हवा'