The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • female pitbull dog found raped, murdered and left hanging on tree in washington

कुतिया से रेप, मारकर पेड़ से लटकाया

कातिल का पता बताने वाले को 50 करोड़ का इनाम. FBI कर रही जांच में मदद.

Advertisement
Img The Lallantop
Symbolic Image
pic
लल्लनटॉप
28 मार्च 2016 (Updated: 17 अप्रैल 2016, 05:18 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
वॉशिंगटन में एफबीआई एक रेप और मर्डर की गुत्थी सुलझाने में लगी है. रेप और मर्डर, एक कुतिया का. वहशीपन की इंतेहा क्या हो सकती है? सनक में कोई शख्स किस हद तक जा सकता है? ये खबर पढ़िए. सन्न रह जाएंगे. पुलिस वाले भी सन्न रह गए थे. जब वॉशिंगटन के थर्सटन काउंटी में उन्हें एक कुतिया की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली. उसके पैर जमीन को नाममात्र ही छू रहे थे. लेकिन सबके होश उस वक्त फाख्ता हो गए जब पता चला कि कुतिया के साथ रेप हुआ है. जांच में पता चला कि उस फीमेल पिटबुल डॉग की मौत दम घुटने से हुई और मौत से पहले उससे रेप हुआ था. सोमवार को कुतिया की लाश सबसे पहले एक माउंटेन बाइकर ने देखी. कुतिया के कातिल की तलाश जारी है. अमेरिका में एनिमल राइट्स के लिए काम करने वाले संगठन 'ह्यूमन सोसाइटी ऑफ द यूनाइटेड स्टेट' (HSUS) ने कुतिया के हत्यारे के बारे में जानकारी देने वाले को 50 करोड़ इनाम देने का ऐलान किया है. इस तरह के केस में यह दोगुनी रकम है, क्योंकि सोसाइटी के एक मेंबर ने इस केस के लिए ज्यादा पैसे डोनेट किए हैं. HSUS के वॉशिंगटन प्रमुख डैन पॉल ने कहा, 'ये बहुत डरावना सच है. आखिरी वक्त में उस कुतिया के दर्द के बारे में सोचकर शरीर कांप उठता है. जरा सोचो उसे कितनी तकलीफ हुई होगी. वो इंसान कैसा होगा जो इस तरह के घिनौने काम करता है. हमें आशा है कि ये इस इनामी राशि से हत्यारे के बारे में कुछ जानकारी मिलेगी.'  

Advertisement

Advertisement

()