'हाथ पकड़कर खींचा, बदतमीज़ी की'- रैगिंग के नाम पर लड़की के यौन शोषण का वीडियो वायरल
घटना के दौरान कुछ लोग वीडियो बनाते रहे, कुछ हंसते रहे.

ओडिशा के सरकारी कॉलेज में छात्रा से रैगिंग और यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ छात्र पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं (Odisha College Ragging Molestation Video Viral). मामले में 12 छात्रों को कॉलेज से निकालने का फैसला लिया गया है. पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए पांच छात्रों को हिरासत में लिया है. इनमें दो नाबालिग हैं.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना गंजम जिले में बिनायक आचार्य कॉलेज का है. वीडियो में छात्रों का एक समूह जूनियर छात्रा को परेशान करता नजर आ रहा है. इसमें साफ दिख रहा है कि पीड़िता वहां से जाने की कोशिश करती है लेकिन एक छात्र उसका हाथ खींचकर जबरदस्ती बैठा देता है. हैरानी की बात है कि वहां कई अन्य छात्राएं भी खड़ी हैं. वो विरोध करने के बजाय हंसती हुईं दिख रही हैं.
कॉलेज अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के जरिए रैगिंग में शामिल छात्रों की पहचान कर ली गई है. मामले पर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रमिला खडंगा का कहना है कि 12 छात्रों को ट्रांस्फर सर्टिफिकेट देकर कॉलेज से सस्पेंड कर दिया जाएगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंसिपल ने कहा-
रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने बुधवार, 16 नवंबर को बड़ा बाजार थाने में FIR दर्ज कराई है. इसके अगले दिन ही कॉलेज की अनुशासन समिति और एंटी रैगिंग सेल की बैठक की और छात्रों को सस्पेंड करने का फैसला किया.
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान 24 साल के अभिषेक नहाल के रूप में हुई. 18 साल का बबलू समेत 4 छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. बेरहामपुर के SP, सरबन विवेक एम ने मामले पर जानकारी देते हुए आजतक को बताया-
पुलिस के मुताबिक, रैगिंग की धाराओं के अलावा पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.
देखें वीडियो- खाली ट्रेन में 9 साल के बच्चे के सामने मां का यौन शोषण, पति स्टेशन पर कर रहा था इंतजार

.webp?width=60)

