The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • fbi-searches-us-president-joe-bidens-house classified documents

राष्ट्रपति के घर का गद्दा पलटकर हुई तलाशी, अलमारी में से क्या निकला?

जो बाइडन के घर पहुंची FBI, कई कागजात ले गई.

Advertisement
Joe Biden FBI raid
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)
pic
आबिद खान
2 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 2 फ़रवरी 2023, 04:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के घर पर FBI का छापा पड़ गया है. बाइडन के डेलावेयर स्थित घर पर खुफिया दस्तावेज से जुड़े एक मामले में FBI ने करीब 3 घंटे तक तलाशी ली. जांच एजेंसी की टीम यहां से कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई है. पिछले महीने भी बाइडन के घर पर FBI ने तलाशी ली थी.

FBI को क्या मिला?

जो बाइडन के वकील ने कहा कि FBI रिव्यू के लिए अपने साथ कुछ हैंड नोट्स ले गई है. उनका दावा है कि FBI को छापे में एक भी खुफिया दस्तावेज नहीं मिला है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने एजेंसियों का जांच में पूरी तरह सहयोग किया.

दरअसल, बाइडन पर आरोप हैं कि उप-राष्ट्रपति रहते हुए वे कुछ खुफिया दस्तावेज अपने साथ ले गए थे. ये सभी दस्तावेज न्याय विभाग से जुड़े थे. इनमें हैंड नोट्स, फाइल्स और बाइंडर शामिल हैं. कानून के तहत, खुफिया दस्तावेजों को अपने साथ ले जाना अपराध है. इसी वजह से FBI जो बाइडन के घर पर छापा मारा है.

अमेरिका में 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होना है. माना जा रहा है कि इसमें जो बाइडन ही डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे. रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ता इस मुद्दे को चुनाव में जो बाइडन के खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपब्लिकन्स ने पहले से ही कांग्रेस के ऊपरी सदन में बाइडन प्रशासन की जांच कराने का वादा किया है.

पहले भी हुई तलाशी

FBI ने इससे पहले विलमिंग्टन और वॉशिंगटन स्थित बाइडन के घर और ऑफिस पर छापा मारा था. दिसंबर और जनवरी में पड़े इन छापों में FBI को कुछ खुफिया दस्तावेज बरामद हुए थे. ये दस्तावेज उस वक्त के हैं, जब बाइडन अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे. हालांकि, दस्तावेज बरामद होने के बाद बाइडन ने कहा था कि वे खुद 'सरप्राइज' हैं. उन्होंने इन दस्तावेजों के बारे में पता चलते ही फौरन इसकी जानकारी नेशनल आर्काइव्स को दे दी थी.

FBI ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर पर भी छापा मारा था. उनके घर से टीम को भारी मात्रा में डॉक्यूमेंट्स मिले थे. इनमें से करीब 300 दस्तावेज खुफिया थे. इसके अलावा पूर्व उप-राष्ट्रपति माइक पेंस के घर से भी खुफिया दस्तावेज बरामद किए गए थे.ॉ

इधर, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मैरिक गार्लान्ड ने ट्रंप और बाइडन के केस से जुड़ी जांच के लिए दो स्पेशल काउंसिल का गठन किया है. इसी बीच अमेरिका के नेशनल आर्काइव्स ने पूर्व राष्ट्रपतियों- उपराष्ट्रपतियों से अपने पर्सनल रिकॉर्ड में खुफिया दस्तावेजों की जांच करने को कहा है.

वीडियो: अमेरिका के राष्ट्रपति के घर छापा पड़ा, 13 घंटे तलाशी में क्या मिला?

Advertisement

Advertisement

()