The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • father took away samadhan before son marriage Uttar Pradesh

यूपी: इधर बेटे की शादी पक्की हुई, उधर पापा लड़की की मां को लेकर निकल गए

बच्चों की शादी की तारीख नजदीक आ रही थी. लेकिन, इसी बीच लड़के के पिता और लड़की की मां घर से गायब हो गए. लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है.

Advertisement
uttar pradesh news
लड़की के पिता ने किडनैपिंग की शिकायत की है. (सांकेतिक फ़ोटो/Unsplash.com)
pic
मनीषा शर्मा
15 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 12:19 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश में दो परिवारों के बीच शादी की तय हुई थी. लड़के को लड़की पसंद आ गई थी और लड़की को लड़का. लेकिन दोनों की शादी होती, उससे पहले यहां एक और चीज़ हुई. लड़के के पिता को लड़की की मां पसंद आ गई. दोनों की आपस में बातचीत होने लगी और बच्चों की शादी से पहले दोनों अपने घर से निकलकर साथ चले गए. बाद में लड़की के पिता ने लड़के के पिता के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. मामले में पुलिस ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

आजतक से जुड़े देवेश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वाकया उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के डुडवारा थाने का है. यहां पप्पू नाम के व्यक्ति की बेटी की शादी शकील नाम के व्यक्ति के बेटे से होनी थी. शादी की बात के चलते शकील का पप्पू के घर आना-जाना लगा रहता था. शादी की तारीख भी नजदीक आ रही थी. लेकिन, इसी बीच शकील और पप्पू की पत्नी घर से गायब हो गए.

यह भी पढ़ें: पढ़ना चाहती थी पत्नी, नाराज पति ने किताबें फाड़ दी, मारपीट की और गुलाम बने रहने को कहा

रिपोर्ट के मुताब़िक, शकील के 10 बच्चे हैं. और पप्पू के 6. अपनी FIR में पप्पू ने शकील पर आरोप लगाया है कि शकील उसकी पत्नी को “बहला-फुसलाकर” घर से ले गया. शकील पर किडनैप का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

आजतक से बातचीत के दौरान गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता पप्पू ने 8 जुलाई को सूचना दी कि उनकी पत्नी लापता है. सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की. पुलिस जांच में जुट गई.

लेकिन 11 जुलाई को पप्पू ने दोबारा प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगया कि गणेशपुर के रहने वाले शकील ने उनकी पत्नी को किडनैप कर लिया है. फिलहाल, इस केस में आगे की कार्रवाई की जा रही है. दोनों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: यूपी: प्रयागराज के पति-पत्नी लोगों से '400 करोड़ रुपये की ठगी' करके फरार

वीडियो: 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन के विवादित डायलॉग पर भूमि पेडनेकर ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()