झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार को दो बेटों ने अपने बाप को मौत के घाट उतार दिया.बेटों का बाप पर आरोप है कि वो उनकी पत्नियों को हैरेस करता था. पुलिस ने बेटों कोमर्डर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. 49 साल का सूरज पासवान अपने दो बेटे रिंकूपासवान और छोटू पासवान के साथ झारखंड के गढवा जिले में रहता था. दोनों बेटों कीशादी हो चुकी थी. जब भी सूरज के बेटे काम के सिलसिले में गांव से बाहर जाते थे, वोअपनी बहुओं के साथ गलत व्यवहार करता था. संडे की रात को रिंकू की पत्नी अपने कमरेमें सो रही थी. रिंकू का बाप नशे में टुन्न लगा उसे तंग करने. उसकी पत्नी मदद केलिए शोर मचाने लगी. बीवी की आवाज सुनकर रिंकू जब कमरे में आया तो उसने अपने बाप कीहरकत देखी. उसने बाप को चेतावनी दे कर छोड़ दिया. क्योंकि वो नशे में था. इस घटनाके बाद सूरज अपने दूसरे बेटे छोटू की बीवी को परेशान करने लगा. बाप की ये हरकतरिंकू और छोटू सह न सके. सूरज को सबक सिखाने के लिए उन्होंने उसकी पिटाई की. वोसूरज को जान से मारना नहीं चाहते थे पर पिटाई में जख्म गहरे लग गए. जब उनको लगा किउनका बाप मर चुका है, तो हत्या को सुसाइड दिखाने के लिए उसे पेड़ से लटका दिया.पड़ोसी की नजर जब सूरज पर पड़ी तो उसने पुलिस को घटना की खबर दी. सूरज को उस हालमें देखकर पुलिस को पहले लगा कि उसने सुसाइड किया है. पर बेटों से पूछताछ करने परसारा सच सामने आया. उनका कहना है कि वो बस अपने बाप को सबक सिखाना चाहते थे. परशरीर पर लगे जख्मों से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों को हत्या के जुर्म मेंगिरफ्तार कर लिया है.