The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • father daughter duo dance viral Dharmveer Jakhar

अपनी बेटी के साथ कॉन्स्टेबल धर्मवीर जाखड़ ने किया जबर डांस, देखकर हर कोई फैन हो गया!

दोनों एक से बढ़कर एक हैं.

Advertisement
pic
17 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023, 03:34 PM IST)
Father Daughter dance viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. खासकर डांस के. कोई शादी में डांस कर वायरल हो जाता है तो कोई स्कूल इवेंट में. इन दिनों भी एक बाप-बेटी की जोड़ी सोशल मीडिया (Rajasthan Police Constable Dance With His Daughter Make Internet Happy) पर छाई हुई है. दोनों ने हरियाणवी गाने पर गजब की जुगलबंदी की है. ये जुगलबंदी देख हर कोई दोनों की तारीफ कर रहा है.

वीडियो राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात धर्मवीर जाखड़ ने शेयर किया है. इस वीडियो में धर्मवीर अपनी बेटी के साथ 'घुंघरु टूट जावेगा' पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों का डांस हर किसी को पसंद आ रहा है. बच्ची ने डांस में पिता को भी फेल कर दिया है. वीडियो शेयर करते हुए धर्मवीर ने लिखा कि बेटी के साथ इस बार हमारी जुगलबंदी.' वीडियो काफी देखा जा रहा है. आप भी देखिए...

वीडियो देख लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि बाप-बेटी में ऐसा ही रिश्ता होना चाहिए.' किसी ने लिखा कि डांस में बच्ची ने तो पिता को भी फेल कर दिया.' एक ने लिखा कि पिता को डांस में बच्ची से सीखने की जरूरत है.' देखें लोगों के रिएक्शनंस...

कौन हैं धर्मवीर जाखड़?
धर्मवीर जाखड़ राजस्थान पुलिस के एक कॉन्स्टेबल हैं. वे राजस्थान के चुरु में आपणी पाठशाला नाम से एक संस्था चलाते हैं जिसमें गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है. धर्मवीर गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों के हाथ में किताबें देने का काम करते हैं. उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं.

लोगों को तो बाप-बेटी की जोड़ी का डांस काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: निधी चौधरी ने फास्ट के बाद जानवरों को खाने पर सवाल उठाए, लोग पुराने व्लॉग्स उठा लाए

Advertisement

Advertisement

()