"मुझे शक है कि पुलवामा में CRPF के 40 जवान शहीद हुए"
फारूक अब्दुल्ला उवाच.
Advertisement

(बाएं) फारूक अब्दुल्ला की पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए कुछ सीटों पर कांग्रेस से गठबंधन किया है. (दाएं) पुलवामा आतंकी हमले के बाद मलबे में तब्दील बस.
Quick AI Highlights
Click here to view more
14 फरवरी को पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित जैश ए मोहम्मद ने ली थी. हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. इस आतंकी हमले के 45 दिन बाद नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने सवाल उठाए हैं. अब्दुल्ला ने कहा कि सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए इसपर उन्हें शक है. न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी एक वीडियो में अब्दुल्ला को कहते सुना जा सकता है-
अनंत कुमार की सीट पर लड़ रहे तेजस्वी सबसे कम उम्र के सांसद बन सकते हैं
कितने सिपाही शहीद हुए छत्तीसगढ़ में, क्या कभी मोदीजी वहां गए उनपर फूल चढ़ाने के लिए.कभी उनके खानदानों से हमदर्दी की या जितने सिपाही यहां मरे उनके लिए कुछ कहा. मगर वो 40 लोग सीआरपीएफ के शहीद हो गए, उसका भी मुझे शक है.एक अन्य वीडियो में फारूक अब्दुल्ला ने मिशन शक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा-#WATCH Farooq Abdullah, NC: Kitne sipahi Hindustan ke shaheed huye Chhattisgarh mein? Kya kabhi Modi ji vahan gaye unpe phool chadhane ke liye?........magar vo 40 log CRPF ke shaheed ho gaye, uska bhi mujhe shak hai. pic.twitter.com/cK3M1u67Nn
— ANI (@ANI) March 30, 2019
वो मिसाइल जो उसने सैटेलाइट को मारने के लिए फेंका. पता है किसने तैयार करवाया था. उसका नाम मनमोहन सिंह था.वजीरे आजम. और उन्होंने उसे डिक्लियर नहीं किया. आज जब इलेक्शन था, ये दिखाने के लिए हनुमान जी तशरीफ लाए हैं. उसने बटन दबाया. एक बटन गलत दब गया और हेलिकॉप्टर गिर गया, हमारे एयरफोर्स के 6 जवान शहीद हो गए. एक व्यक्ति गाना सुन रहा था. उसके ऊपर ही गिर गया.
#WATCH F Abdullah: Vo missile jo usne satellite ko maarne ke liye chhoda, vo Manmohan Singh ne taiyaar karaya tha...Aaj election tha,dikhane ke liye 'hanuman ji tashreef laye hain' usne button dabaya, 1 button galat dab gaya aur helicopter gir gaya, humare 6 jawan shaheed ho gaye pic.twitter.com/5n3WPpNrhl — ANI (@ANI) March 30, 2019पुलवामा हमले के बाद विपक्ष ने पाकिस्तान के बालकोट में की गई एयर स्ट्राइक पर तो सवाल उठाए थे लेकिन यह पहला मौका है जब विपक्ष के किसी नेता ने पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीदों को लेकर सवाल उठाए हैं. चुनावी मौसम में बीजेपी एयर स्ट्राइक को मुद्दा बना रही है. वह इसे मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है. एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान लाशें गिन रहा है जबकि विपक्ष अब भी सबूत मांग रहा है. ऐसे में फारूक अब्दुल्ला के बयान को बीजेपी मुद्दा बना सकती है.
अनंत कुमार की सीट पर लड़ रहे तेजस्वी सबसे कम उम्र के सांसद बन सकते हैं

