तय समय से पहले ही किसानों की ट्रैक्टर रैली शुरू, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड्स हटाए
पुलिस ने कहा-तय रूट का पालन करें.
Advertisement

सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए.
Quick AI Highlights
Click here to view more
26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली होने वाली है. इसके लिए पुलिस ने रूट और समय तय किया है. लेकिन तय समय से पहले ही कुछ किसान प्रदर्शनकारियों ने रैली शुरू कर दी है. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए. सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर से किसान दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं. राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड के बाद कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को ट्रैक्टर रैली की अनुमति पुलिस ने दी है.
https://twitter.com/ANI/status/1353893670202695680
सीमाओं पर पुलिस ने जो ट्रक और कंटेनर खड़े किए थे, किसानों ने उन्हें हटा दिया है. बड़ी तादाद में किसान दिल्ली की सीमाओं के भीतर प्रवेश कर रहे हैं. किसान जो ट्रैक्टर परेड निकालने की तैयारी है उसमें जेसीबी भी शामिल हैं. महिलाएं इन जेसीबी में बैठी दिखाई दे रही हैं. संगीत और देशभक्ति के नारों के साथ किसानों की परेड धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. किसान संगठनों की ओर से दावा किया जा रहा है कि करीब तीन लाख ट्रैक्टर इस परेड में हिस्सा लेने वाले हैं. बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर जमा हैं और तीन रूट्स के जरिए इस ट्रैक्टर परेड को निकाला जाएगा.
https://twitter.com/ANI/status/1353914480401342464
दिल्ली में इस वक्त 6 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं. ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है. पुलिस किसानों से रूट का पालन करने की अपील कर रही है. कुछ जगहों पर किसानों को रोका भी गया है. किसान काफी बड़ी संख्या में हैं और गाड़ियों के अलावा ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भी मौजूद हैं. हालांकि पहले किसान संगठनों ने कहा था कि वे केवल ट्रैक्टर लाएंगे ट्रॉली नहीं.
https://twitter.com/ANI/status/1353904836656328710
दिल्ली पुलिस ने 3 अलग अलग रुट पर लगभग 100 किलोमीटर की परेड की अनुमति दी है.
पहला - हरियाणा-दिल्ली के सिंघु बॉर्डर से परेड शुरू होगी- फिर संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, डीटीयू शाहबाद डेयरी, बरवाला गांव, पूथ खुर्द गांव, कंझावाला चौक और खरखोड़ा टॉल प्लाज़ा तक जाएगी.
दूसरा - टिकरी बॉर्डर से जो परेड शुरू होगी वो - नांगलोई, बपरोला गांव, नज़फगढ़, झारोडा बॉर्डर, रोहतक बाईपास और असोदा टॉल प्लाज़ा से गुज़रेगी.
तीसरा रूट यूपी की सीमा से दाखिल होने वाले किसानों के लिए है. गाज़ीपुर बॉर्डर से परेड शुरू होगी. फिर NH-24 से होते हुए ISBT आनंद विहार, अप्सरा बॉर्डर, हापुड़ रोड, आईएमएस कॉलेज, लाल कुआं और उसके बाद फिर गाज़ीपुर बॉर्डर पहुंच जाएगी.
संयुक्त किसान मोर्चा ने परेड में शामिल वाले किसानों के लिए एक संदेश निकाला है जिसमें शांति बनाए रखने की अपील की है और मार्च को लेकर हिदायतें दी हैं और कहा है कि इस गणतंत्र दिवस पर किसी किस्म का धब्बा ना लगे.

